41 सभासदों की आवाज पर एई अखंड प्रताप की पालिका से छुट्टी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में भ्रष्ट आचरण के आरोपों में दोषी पाये गये सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह को आखिरकार चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सख्त कदम उठाते हुए पालिका से कार्यमुक्त कर दिया है। शासन करीब दस माह पूर्व उनका अलीगढ़ तबादला कर चुका है। चेयरपर्सन से पालिका के 41 सभासदों ने एई निर्माण के खिलाफ बोर्ड मीटिंग में ही शिकायत करते हुए जांच कराये जाने की मांग की थी, आरोप सही पाये जाने के बाद हुई यह कार्यवाही सभासदों की जीत के रूप में देखी जा रही है।

नगरपालिका परिषद् में भ्रष्टाचार के खिलाफ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप कार्यकाल के पहले ही दिन से जीरो टोलरेंस की नीति पर चलती दिखाई दे रही है। सबसे पहले उन्होंने जन्म मृत्यु पटल पर बदलाव कर व्यवस्था परिवर्तन किया था। अब सबसे बड़ी हलचल का कारण बने टैण्डर अनियमितता में फंसे सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह पर गाज गिरी है। 07 मार्च को हुई पालिका की बजट विशेष बोर्ड मीटिंग में सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सीमा जैन, मौहम्मद खालिद, नौशाद खान सहित 41 सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत दी और उनको पालिका से कार्यमुक्त करने की मांग की गई थी। सभासदों का आरोप था कि 10, 15 और 18 फरवरी को निर्माण कार्यों के लिए निकाली गई निविदाओं में शर्त पूरी करने वाले ठेकेदारों की निविदा भी अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया। इन आरोपों की जांच हुई तो आरोप सही पाये गये और इसके बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अब सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह को भ्रष्टाचार में दोषी पाये जाने पर पालिका से कार्यमुक्त कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

इस सम्बंध में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा मंगलवार को सुबह आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय निदेशालय निदेशक अनुज कुमार झा के द्वारा 29 जून 2024 को पालिका में सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह का नगर निगम अलीगढ़ तबादला कर दिये जाने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन इनके स्थान पर यहां पर प्रतिस्थानी नियुक्त नहीं किया गया था। ऐसे में शहर में विकास कार्य और निर्माण योजना को पूर्ण करने के लिए इनको कार्यमुक्त नहीं किया गया था। एई के खिलाफ 41 सभासदों ने भी एक शिकायत पत्र बोर्ड मीटिंग में दिया, जिसके आधार पर अधिशासी अधिकारी ने जांच की और 02 अपै्रल को अपनी जांच आख्या उपलब्ध कराते हुए एई अखंड प्रताप को दोषी पाते हुए कार्यमुक्त करने की संस्तुति की थी। इसी आधार पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने एई अखंड प्रताप सिंह को पालिका के निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के पदीय दायित्वों से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। इसमें उन्होंने एई को आदेशित किया है कि वो शासन के आदेशों के क्रम में नगर निगम अलीगढ़ में योगदान प्रस्तुत करें। उन्होंने पालिका के निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार को कार्यवाहक सहायक अभियंता का पदभार भी सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेराह मुफ्ती पर हमला, वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी क्षम्य नहीं होगी। हमने पहले ही दिन से भ्र्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने का प्रयास किया है। जिस तरह से टैण्डर प्रक्रिया में जांच में भी आरोप साबित हुए हैं, वो सही नहीं है। सभासदों की शिकायतों के आधार पर हमने सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह को कार्यमुक्त कर दिया है। पालिका का कार्य निरंतर चलता रहे, इसके लिए जेई कपिल कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं एई निर्माण के खिलाफ हुई यह कार्यवाही 41 सभासदों की जीत ही मानी जा रही है। सभासदों ने भी इस कार्यवाही पर संतोष जाहिर किया है। सभासद राजीव शर्मा मनोज वर्मा का कहना है कि हम चेयरपर्सन के आभारी हैं कि उन्होंने भ्रष्ट आचरण करते हुए पालिका बोर्ड को बदनाम करने का काम करने वाले एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ कार्यवाही कर जनभावना को सम्मान दिया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्ण बोर्ड एकजुट है और किसी भी प्रकार की धांधली नहीं चलने दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक खाने में चार लोगों से 18.75 लाख का गबन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का नया प्रयोगगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »