संयुक्त वैश्य मोर्चा से युद्धवीर सिंह ने मांगी माफी जाट समाज के सम्मानित लोगो ने भी खेद व्यक्त किया

30 मार्च को सिसौली में जाट समाज का एक महासम्मेलन हुआ था। जिसमे मीडिया को इंटरव्यू देते समय महासचिव युद्धवीर सिंह ने बनिया-वैश्य समाज के बारे में चोर एवं लुटेरा कहा था। जिस पर पूरे देश में युद्धवीर सिंह के विरूद्ध पूरा वैश्य समाज मुखुर हो गया जगह-जगह युद्धवीर सिंह के विरूद्ध वैश्य समाज के लोगो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कानूनी कार्यवाही करने का ज्ञापन दिया बात बढ़ती देख जाट समाज के कुछ प्रबुद्ध लोग वैश्य समाज के पक्ष में खड़े हो गये जिसमें नरेश टिकैत, राकेश टिकैत व सिसौली की महापंचायत कराने वाले धर्मवीर बालियान प्रमुख है। संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं शलभ गुप्ता एडवोकेट एवं सुनील तायल संयोजक संयुक्त वैश्य मोर्चा की उपस्थिति में सत्यप्रकाश रेशू से युद्धवीर सिंह, नरेश टिकैत एवं धर्मवीर बालियान की वार्ता हुई जिसमें उनके द्वारा अशोभनीय टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया गया।

युद्धवीर सिंह ने बनियो को लुटेरा एवं चोर कहने के बयान पर माफी मांगते हुए अपनी मंशा को स्पष्ट किया कि मेरा उददेश्य बनिया-वैश्य समाज के विरूद्ध नही था गलती से बनिया शब्द निकल गया जिसके लिए मै क्षमा मांगता हूँ युद्धवीर सिंह ने ये भी कहा कि बनिया-वैश्य समाज पूरे देश के समृद्ध निर्माण की मजबूत धुरी है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस चौकी के पास घर लौटते बाइक सवार को रोककर पीटा, मुकदमा दर्ज

सत्यप्रकाश रेशू ने इस संबंध में नरेश टिकैत व सिसौली महापंचायत के संयोजक धर्मवीर बालियान से भी वार्ता की। जिस पर नरेश टिकैत ने बताया कि मैने एवं राकेश टिकैत ने युद्धवीर सिंह को कहा कि बनिया समाज लुटेरा नही देश एवं समाज की धुरी है। जिसके लिए हम भी युद्धवीर सिंह की तरफ से खेद प्रकट करते है। यही बात धर्मवीर बालियान ने भी संयुक्त वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियो से कही। इसी संदर्भ में संयुक्त हिन्दु मोर्चा संयोजक मनोज सैनी व ब्राह्मण समाज द्वारा भी अपना समर्थन वैश्य समाज को दिया व अशोभनीय टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयोजकगण शलभगुप्ता एडवोकेट, सत्यप्रकाश रेशू सुनील तायल, सुरेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद गर्ग, कांति राठी, राजीव मोहन, विजय कर्णवाल, रोहतास कर्णवाल एडवोकेट, अमित गुप्ता एडवोकेट, पवन सिंघल, तरूण मित्तल, दीपक मित्तल सर्राफ, अभिमन्यु मित्तल सर्राफ, मनीष गुप्ता, पंकज राजवंशी, जर्नाधन स्वरूप, रचित गोयल, राहुल गोयल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Update- मेरठ में सुनीता वर्मा 24905 मतौ से आगे

इस प्रकरण को लेकर अनेको समाज के लोग वैश्य समाज को अपना समर्थन देने के लिए खड़े हो गये। परन्तु युद्धवीर सिंह के माफी मांगने व जाट समाज के प्रबुद्ध लोगो द्वारा खेद व्यक्त करने के कारण संयुक्त वैश्य मोर्चा ने इस प्रकरण को मीडिया के समक्ष समाप्त करने की घोषण की। साथ ही पूरे देश के संयुक्त वैश्य मोर्चा को भी आन्दोलन समाप्त करने के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें:  बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर जंगल में फिर बिजली लाइन चोरी से

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  महिला के साथ ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ाबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में

Read More »