सोमवार को मनाई जायेगी ईद, नवरात्र और ईद की खरीदी से बाजार गुलजार

मुजफ्फरनगर। कई दिनों से बाजारों में ईद उल फितर का त्यौहार मनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही थी, लेकिन रविवार से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि पर्व भी बाजारों में रौनक पैदा करने वाला साबित हो रहा है। इसके लिए शनिवार के बाद आज रविवार को भी बाजारों में नई रंगत ने व्यापारियों में खुशियों का आलम पैदा कर दिया। बाजारों में हिंदू और मुस्लिम ग्राहकों की भीड़ ने भाईचारे की नई तस्वीर पेश की तो वहीं रमजान के साथ ही नवरात्र आने पर फलों के दामों ने तो मानो आसमां ही छू लिया। केला, नारियल, सेब और अन्य फलों पर रविवार को दाम तेजी से बढ़ते नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  सरसों की फसल काटने को लेकर किसान के घर पर पथराव

30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, और उसी दौरान ईद-उल-फितर भी सोमवार को मनाई जाने की पूरी संभावना को देखते हुए बाजारों में हिंदू और मुस्लिम ग्राहकों की भारी भीड़ ने नया कौतूहल पैदा किया। इन दो बड़े त्योहारों के एक साथ आने से मुजफ्फरनगर के मुख्यालय सहित सभी नगर और कस्बों के साथ गांव देहात के बाजारों में रौनक छा गई है। सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है और दुकानदारों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा है। कपड़ों, मिठाइयों, पूजा सामग्री और सजावटी सामानों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। यह अनोखा संगम शहर में एक सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के लिए बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। लाल चुनरी, फूल, माला, कलश और मूर्तियों की खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। नवरात्र के कारण इस बार मांग पिछले साल से ज्यादा है, क्योंकि लोग उत्साह के साथ त्योहार मनाने को तैयार हैं। महिलाएं खासतौर पर नवरात्रि के लिए नए परिधान और श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं, जिससे बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। दूसरी ओर, ईद-उल-फितर की तैयारियां भी अपने चरम पर हैं। रमजान का महीना चल रहा है और चांद के दीदार के साथ 31 मार्च को ईद मनाई जा सकती है। इस मौके पर लोग नए कपड़े, मिठाइयां और उपहार खरीदने में व्यस्त हैं।

इसे भी पढ़ें:  रवा राजपूत एकता समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक सुधारों पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  कलाल महासभा मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी मीटिंग आयोजितजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »