भाकियू अराजनैतिक ने संगठन को किया सक्रिय, अनुशासन समिति गठित

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में भंग चल रहे संगठन को सक्रिय किए जाने हेतु जनपद स्तर पर कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि जनपद में संगठन की जिला इकाई को तीन माह पहले भंग कर दिया था, जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की गतिविधियों में शिथिलता आ गई थी। जनपद के कार्यकर्ताओं के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन को पुनः सक्रिय करते हुए पदाधिकारियों को नामित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में ठाकुर कुशलवीर सिंह निवासी कसौली चरथावल को युवा मंडल प्रभारी, सुधीर पहलवान निवासी माजरा बुढ़ाना को जिला प्रभारी, विनीत त्यागी नावला को जिला युवा प्रभारी मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में किसान हित के लिए कार्य हो और निजी स्वार्थों के लिए संगठन का इस्तेमाल न हो इसके लिए राजीव नीटू दुल्हेरा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन भी किया गया है। इस समिति में नीटू दुल्हेरा के साथ विपिन त्यागी, संजीव सहरावत, मांगेराम पंवार और मोहित मलिक को शामिल किया गया है। कहा कि संगठन के सभी आगामी निर्णय इसी समिति की अनुमति के बाद ही लिए जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, प्रदर्शन के बाद सौंपा ज्ञापन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बर्तन-भांड़े लेकर पहुंचे किसान, मैदान पर हुआ भण्डारास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा

Read More »