खेतों की बिजली कटौती पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताटों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन की कड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य रूप से खेती के लिए दी जाने वाली दस घंटे की विद्युत आपूर्ति में कटौती करने का विरोध किया गया। इसी के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान डीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गये। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में सरकार द्वारा किसान आंदोलन को तानाशाहीपूर्ण तरीके से दबाते हुए किसान नेताओं को गिरफ्तार कर खत्म करने का काम किया जा रहा है। इसी के विरोध के साथ साथ किसानों के बिजली शेड्यूल में परिवर्तन कर दो चरणों में बिजली आपूर्ति व बिजली की अन्य समस्याएं, फसल बीज प्रणाली, गन्ना किसान समस्या, भूमि अधिग्रहण, प्राकृतिक आपदा फसल हानि, छुट्टा पशु रोकथाम, एमएसपी गारंटी कानून, व अन्य किसान समस्याओें को लेकर आज यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान धरने पर साम्प्रदायिक सदभाव भी देखने को मिला। यहां जुटे किसानों ने एकजुट होकर अल्लाह हु अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगाए। इन नारों ने न केवल प्रदर्शन स्थल का माहौल बदल दिया, बल्कि यह भी दर्शाया कि विभिन्न समुदायों के बीच एकता और भाईचारा अभी भी मजबूत है।

जिलाधिकारी प्रतिनिधि के रूप में आए सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर विकास कश्यप को ज्ञापन दिया गया पंचायत की अध्यक्षता चौधरी विजेंद्र सिंह आर्य ने वह संचालन चौधरी शक्ति सिंह मीडिया प्रभारी ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी अशोक घटायन मुरादाबाद मंडल प्रभारी प्रमोद अहलावत मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी एनसीआर महासचिव संजीव खोखर मंडल उपाध्यक्ष जुबेर अहमद मंडल उपाध्यक्ष नितिन राठी मंडल महासचिव सरदार जसविंदर सिंह ज्ञानी जी मनीष अहलावत जिला महासचिव विकास त्यागी जिला संगठन मंत्री सरदार बूटा सिंह जिला उपाध्यक्ष सुमित चौधरी जिला महासचिव बिट्टू बसेड़ा जिला सचिव अंशु बसेड़ा मनोज बालियान दीपक बालियान सोनू काबा गुलबहार राव नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर संजीव राठी जिला उपाध्यक्ष सरदार अमीर सिंह तहसील अध्यक्ष जानसठ ललित त्यागी तहसील अध्यक्ष खतौली संजीव पवार तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना देव अहलावत तहसील अध्यक्ष सदर संजय त्यागी ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल सत्येन्द्र चौहान ब्लॉक अध्यक्ष खतौली अनुज राठी ब्लॉक अध्यक्ष मोरना गुलशन चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष सदर भूरा चौधरी जितेंद्र बालियान ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर योगेश बालियान ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ धर्मेन्द्र सहरावत (बबलू) नगर अध्यक्ष भोकरहेडी हैप्पी बालियान दीपक चौधरी परवेंद्र ढाका सचिन चौधरी विकास बालियान सुभाष काकरान अरुण आर्य भारतवीर आर्य बालियान डाक्टर अनीस राणा परमजीत चौधरी नवीन चौधरी बिट्टू चौधरी सरदार गुरुदेव सिंह हरचंद सिंह बबलू चौधरी कुणाल वर्मा संजीव बालियान मांडी मदनपाल सहरावत आकाश बालियांन आयुष नवल राजा गुर्जर विशाल सैनी साजिद मलिक दिव्यांश चौधरी दिनेश सैनी साजिद कुरैशी संदीप चौधरी अबरार साहिल शान कुलदीप सिरोही विक्की पंडित मोनू चौहान अफसर सीकरी रूपक सहरावत कंवलजीत नरेंद्र मलिक संजय शर्मा अंकुर राठी आदि के साथ सैंकड़ों किसान कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमपुरी के दीपक ने रामपुर तिराहे के ढाबे पर की आत्महत्या

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »