नमाज के दौरान युवक ने इमाम से की अभद्रता, लोग भड़के, हंगामा

ऊधम सिंह नगर- नमाज के दौरान एक युवक ने मस्जिद के इमाम से गालीगलौज और अभद्रता कर दी। इससे क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रुद्रपुर के भूतबंगला इलाके में नमाज के दौरान एक युवक ने मस्जिद के इमाम से गालीगलौज और अभद्रता कर दी। इससे क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क उठा। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बुधवार शाम नमाज के दौरान जब सभी नमाजी इबादत में लीन थे। तभी क्षेत्र का एक युवक मस्जिद में पहुंचा और इमाम से गाली-गलौज करने लगा। वह रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध कर रहा था। कहा कि मस्जिद में धार्मिक आयोजनों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उसने इमाम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग नमाज के बाद कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों को देखकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और उन्हें कोतवाली के अंदर जाने से रोक दिया। नाराज लोगाें का कहना था कि जब तक आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे कोतवाली के गेट पर ही डटे रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने सीएम से फिर मांगी पुरकाजी में तहसील
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *