राजपूत महासभा ने की सपा सांसद की निंदा, राणा सांगा को बताया महान

मुजफ्फरनगर। सपा सांसद के द्वारा राणा सांगा को लेकर दिये गये बयान के विरोध में बुधवार को राजपूत महासभा के द्वारा प्रदर्शन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर राजपूत समाज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने और अपनी पार्टी के सांसद पर कार्यवाही की मांग की है।

राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. राजेन्द्र सिंह पुण्डीर के नेतृत्व में बुधवार को समाज के सैंकड़ों लोग हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर डीएम कार्यालय पर जुलूस के रूप में पहुंचे। ये लोग सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारे लगाते हुए आक्रोश प्रकट कर रहे थे। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। इसमें सपा सासंद रामलीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी पर रोष प्रकट करते हुए उनकी सदस्यता रद कर जेल भेजने की मांग की गयी। ज्ञापन में कहा गया कि भारत वर्ष के मेवाड़ राजवंश में अनेक ऐसे महान पराक्रमी यो(ा राजा हुए, जिन्होंने भारत पर आक्रमण करने वाले तथा मुस्लिम आक्रान्ताओं को यु( में ललकारा और हराया। राणा सांगा भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने इब्राहिम लोदी व बाबर को यु( में हराया। जिसका उल्लेख खुद बाबर ने अपने बाबरनामा में किया।

बाबरनामा में इस घटना का भी उल्लेख है कि बाबर को पंजाब के गर्वनर दौलत खान व इब्राहिम लोदी के चाचा आलम खान ने इब्राहिम लोदी पर आक्रमण करने हेतु भारत बुलाया था। राणा सांगा जीवन भर भारत मां की रक्षा के लिए लड़ते रहे। ऐसे महापुरूष पराक्रमी यो(ा को अपमानित करने का काम समाज वादी पार्टी राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा किया गया जो निदंनीय है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार अर्थात बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजपूत समाज ने मांग करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आरोपी सांसद रामजीलाल सुमन को तुरन्त पार्टी से निष्कासित करें और समाज से माफी मांगे। प्रदर्शन में मख्य रूप से ठा. राजेन्द्र पुण्डीर के साथ दिनेश पुण्डीर, डॉ. देवेन्द्र पुण्डीर, नीरज सिंह, राहुल सिंह, नीरज सोलंकी, भीष्म सिंह पुण्डीर, ठा. रामफल सिंह, योगेश ठाकुर, राहुल पुण्डीर, पुरूषोत्तम, मुकेश, संजीव, राकेश सिसौदिया, सुभाष चौहान, अमित पुण्डीर, अग्रीस राणा, अंकुर राणा, श्रवण सोम आदि शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्त

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने में घुसकर दो बहनों ने महिला सिपाहियों को पीटा, वर्दी फाड़ीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता से करनी पड़ी शादीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने किया पुलिस कर्मियों को

Read More »