वन स्टाप सेंटर की सुरक्षा में सेंध, दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

मुज़फ्फरनगर। वन स्टाप सेंटर पर सुरक्षा के लिए भेजी गई पीड़ित नाबालिग को आरोपी द्वारा सेंटर पर पहुंचकर धमकी देने के मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है। वन स्टाप सेंटर की सुरक्षा में चूक के चलते वहां तैनात चौकी प्रभारी और दरोगा सहित पांच महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है। एसएसपी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच सीओ सदर से कराई, जिसके बाद लापरवाही की पुष्टी होने पर बड़ी कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें:  संसद के पास मस्जिद में अखिलेश यादव की कथित बैठक पर विवाद तेज

छपार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को 12 दिसंबर को गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो पुलिस ने 14 दिसंबर को नाबालिग को बरामद कर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। वहीं किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा गया। इसके बाद 15 दिसंबर को आरोपी का साथी एक मुस्लिम युवक नाम बदलकर वन स्टाप सेंटर में पहुंच गया, जहां युवती से उसकी बात कराई गई। इस दौरान नाम बदलकर पहुंचे आरोपी ने किशोरी को मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया और धमकी दी। यह बात पीड़िता ने परिजनों को बताई, जिसके बाद मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी अभिषेक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ सदर राजू कुमार साव से कराई, जिसमें पूरा मामला सही मिला। जांच में पीड़िता से मिलने पहुंच युवक की आईडी वहां नहीं मिली, जबकि सीसीटीवी में प्रवेश होता दिखा।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने रोशन की गरीबों की दीपावली

चौकी इंचार्ज इला दास सहित इन पर गिरी गाज सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद वन स्टाप सेंटर में तैनात चौकी इंचार्ज इला दास, दरोगा अनुप्रिया, कांस्टेबल रेनू व प्राची तथा छपार थाने में तैनात अंजलि को सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर संस्पेंड किया गया। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर से कराई गई। बाहरी युवक का प्रवेश मिला है। लापरवाही को लेकर पांच महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड की गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टीबी ग्रस्त 5 बच्चों को सीएमओ ने लिया गोद
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *