सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति घटाने से टिकैत नाराज

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में खेतों पर फसलों की सिंचाई करने के लिए नया विद्युत आपूर्ति शेडयूल जारी किये जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने इसे किसानों के खिलाफ बताते हुए कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने इस सम्बंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नया आदेश निरस्त करा कर पूर्व की भांति दस घंटे आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ऐलान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में खेती कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति की समयावधि को घटाकर इसको सात घंटे करते हुए दो भागों में आपूर्ति को विभाजित कर दिया है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों के खिलाफ कदम की निंदा की और इस आदेश को निरस्त कराये जाने की मांग की है। राकेश टिकैत ने कृषि पोषक फीडर पर विद्युत आपूर्ति के तय समय को घटाने के लिए जारी नये आदेश के किसानों और खेती कार्यों पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश के अन्दर कृषि में नहरी व्यवस्था के साथ ही निजी नलकूप की व्यवस्था फसलों की सिंचाई करने के लिए एक महत्वपूर्ण अंग है, जिससे समय पर किसान फसलों को सिंचित कर रहा है और इसके सहारे फसलों से बेहतर उत्पादन पाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

राकेश टिकैत ने पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि 22 मार्च 2025 को एक आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय 10 घंटे से घटाकर 7 घंटे कर दिया गया है, जिसकी सप्लाई 2 भागों में वर्गीकृत कर दी गई है। इसमें सात घंटे तक जो विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, उसके अनुसार किसानों को सुबह 5ः15 बजे से 10ः15 बजे तक और दोपहर बाद 4ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक निर्धारित रहेगी। यानि की सुबह के समय पांच घंटे और शाम को दो घंटे विद्युत आपूर्ति कृषि पोषक फीडरों से की जायेगी। इतने कम समय की आपूर्ति और वो भी दो भागों में कटौती के साथ में होगी तो किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर पाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि दूसरी तरफ गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और फसलों में कम समय के अंतराल पर कई कई सिंचाई करनी पड़ेगी। 2 भागों में वर्गीकृत यह समय सिंचाई कार्य को प्रभावित करेगा, जिसका सीधा नुकसान फसलों पर पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसान हित को देखते हुए कृषि पोषक फीडरों पर पुनः पूर्ववत 10 घंटे विद्युत का आदेश जारी करते हुए 7 घंटे की आपूर्ति के इस नये आदेश को तत्काल प्रभाव से खारिज करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू नेता के गांव में संदिग्ध ड्रोन से दहशत

28 मार्च को जिला मुख्यालयों का घेराव करने सड़कों पर उतरेंगे किसान

भारतीय किसान यूनियन केन्द्रीय कार्यालय की ओर से 28 मार्च को प्रदेशव्यापी आंदोलन की कड़ी में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम संगठन के लिए जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण और प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए देशभर में 28 मार्च को धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के समस्त प्रदेशों की इकाई संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों के साथ में इस कार्यक्रम को सम्पन्न करेंगे। इसके लिए सभी जिला संगठन मुख्यालय पर किसानों और यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ धरना देने के उपरांत ज्ञापन सौंपेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली कूच-सिंघू बाॅर्डर पर हंगामा, राकेश टिकैत बोले, सरकार बात सुने, देखे वीडियो...

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  धमाकों से दहला गाजियाबाद, सिलिंडर भरे ट्रक में भीषण आग, कई

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »