भ्रष्ट आचरण में फंसे नगरपालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप रिलीव!

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की बोर्ड बैठक में बजट प्रस्ताव रखे जाने से पूर्व ही पालिका के सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया। बोर्ड में दो तिहाई बहुमत के आधार पर एई अखंड के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया, इसका दो सभासदों ने सदन में विरोध किया, जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बहुमत के आधार पर प्रस्ताव स्वीकार कर सदन का मान रखा और एई निर्माण को सदन की भावना के अनुरूप शासन के आदेश का पालन करते हुए पालिका से रिलीव करने के साथ ही उनके खिलाफ आई शिकायतों पर शासन को जांच के लिए संस्तुति भेजने का भरोसा दिलाया है।

नगरपालिका परिषद् की शुक्रवार को टाउनहाल सभाकक्ष में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने वार्षिक बजट का एक मात्र प्रस्ताव सदन के सामने रखा। इससे पहले ही सदन में एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ माहौल बना नजर आया। सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा ने सदन के दो तिहाई बहुमत के आधार पर एई निर्माण अखंड प्रताप के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया और उनको शासन के आदेशानुसार पालिका से रिलीव करने की मांग चेयरपर्सन से की। इसी बीच सभासद अर्जुन प्रजापति और देवेश कौशिक ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि एई निर्माण के खिलाफ लाये गये प्रस्ताव पर सभासदों को गुमराह कर हस्ताक्षर कराये गये हैं, जबकि सभासद राजीव शर्मा ने दावा किया कि एई के खिलाफ बोर्ड के 42 सभासदों का समर्थन है और सभी इस पक्ष में एक राय हैं कि अपने भ्रष्ट आचरण और नकारात्मक कार्यप्रणाली तथा कुछ चहेते ठेकेदारों को स्वार्थ पूर्ति के लिए अनुचित ढंग से लाभ पहुंचाने का कार्य करते हुए पालिका को बदनाम कर छवि धूमिल करने वाले एई निर्माण अखंड प्रताप को पालिका से रिलीव किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर

उन्होंने सदन में ही इस प्रस्ताव पर मत विभाजन कराये जाने की मांग भी रखी, लेकिन सदन की सहमति देखते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए एई निर्माण को रिलीव करने का भरोसा सदन को दिलाया। इसी के साथ सभासदों ने अपने प्रस्ताव में यह भी आरोप लगाया कि एई निर्माण ने अधिशासी अधिकारी को भ्रमित करते हुए कुछ विकास कार्यों की निविदा मनमाने ढंग से निरस्त कराई गयी है। इसमें एई पर ठेकेदारों से अनुचित लाभ दिये जाने के लिए अवैध रूप से धन वसूली के भी आरोप लगाये और कहा कि 10, 15 और 18 फरवरी को निर्माण कार्यों की जो निविदा खोली गई, उनमें शर्तें पूरी होने के बावजूद भी एई निर्माण ने अपने कुछ ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए निविदा निरस्त कर दी। सदन ने मांग की है कि पालिका स्तर पर एक कमेटी का गठन करते हुए एई निर्माण पर लगे आरोपों की जांच कराई जाये इसके साथ ही शासन को भी उनके खिलाफ जांच की संस्तुति भेजी जाये। एई निर्माण अखंड प्रताप के रिलीव होने पर निर्माण विभाग में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एई जलकल सुनील कुमार को अतिरिक्त कार्यभार देने का सुझाव भी सदन को दिया गया है। एई निर्माण के खिलाफ प्रस्ताव देने वालों में मुख्य रूप से सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, नौशाद खां, शौकत अंसारी, इरशाद हकीम, अमित पटपटिया, रजत धीमान, सीमा जैन, हिमांशु कौशिक, रविकांत काका, योगेश मित्तल, बबीता वर्मा, कुसुमलता पाल, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, नौशाद पहलवान, अनीता देवी, हनी पाल, अनुज कुमार, विजय कुमार चिंटू, शाजिया, उमरदराज, सतीश कुमार आदि सभासद शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन बाद परिवार को मिला कांवड़ यात्रा में बिछड़ा बालक

नौ माह पूर्व शासन कर चुका है एई निर्माण का तबादला

मुजफ्फरनगर नगरपालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह का तबादला उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा करीब नौ माह पूर्व हो चुका है, लेकिन पालिका में कार्य की आवश्यकता को देखते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उनको रिलीव नहीं किया था। बताया गया कि 29 जून 2024 को नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक डॉ. नितिन बंसल के द्वारा एई निर्माण अखंड प्रताप का तबादला आदेश जारी किया था, जिसमें उनको मुजफ्फरनगर पालिका से हटाते हुए नगर निगम अलीगढ़ में तैनात किया गया और उनको तत्काल प्रभाव से आदेशों का अनुपालन करने के लिए कहा गया था। इसी आदेश को सामने रखते हुए सभासदों ने उनको पालिका से रिलीव करने का प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से शासन के आदेश पर कार्यवाही करते हुए उनको रिलीव करने की मांग की है। बता दें कि 27 फरवरी को ही एई निर्माण की शादी हुई है और सभासद इसे उनको शादी का तोहफा बता रहे हैं, जिसकी चर्चा पालिका में खूब होती रही। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नजाकत हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कुकर्म करने पर किया गया कत्ल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देवर पर लगाया रेप के प्रयास और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्जफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन ने की क्रांतिसेना की प्रदेश कार्यकारिणी भंगइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर एडीएम-एसपी ने किया निरीक्षणलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »