घुड़चढ़ी पर की धांय-धांय, दोस्त की गलती से फंस गया दूल्हा

मुजफ्फरनगर। दूल्हे द्वारा घुड़चढ़ी में खुशी जाहिर करते हुए एक साथ कई राउंड रिवॉल्वर से फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो में गाने के साथ दूल्हे की पिस्टल से धांय धांय की आवाज गूंज रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के खुसरोपुर गांव में 23 फरवरी को हुई घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे ने अपनी रिवॉल्वर से दनादन फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया गया है कि शादी की खुशी में दूल्हा अपूर्व त्यागी पंचमुखी मोहल्ले का निवासी है। जो घोड़ी पर सवार हुआ। इसी दौरान शादी की खुशी में उसने रिवॉल्वर निकालकर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। बाराती भी जोश में झूम रहे थे, लेकिन फायरिंग की आवाज से माहौल गरमा गया। दोस्त सत्यम चौधरी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। वीडियो के साथ लिखाकृ “कॉन्ग्रेचुलेशंस डार्लिंग” वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। वीडियो वायरल होते ही चरथावल पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार की तलाश के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हर्ष फायरिंग की घटनाएं खतरनाक हो सकती हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शादी समारोह में फायरिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दूल्हे के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस था या नहीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया के व्हाट्सएप स्टेटस से उठाई गई एक वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। वीडियो में क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर के निवासी दूल्हे अपूर्व त्यागी की शादी गत 23 फरवरी की रात में संपन्न हुई थी। जिसमें शादी के दौरान हुई घुड़चढ़ी में दूल्हे अपूर्व त्यागी ने अपनी खुशी को दोस्तों के सामने खुशी जाहिर करने के लिए हाथ में पिस्तौल लहराते हुए कई फायर करते हुए वीडियो बनवाई। इस दौरान घुड़चढ़ी में धनाधन फायर होने से गांव में हमकंप मच गया। शुक्रवार देर शाम दूल्हे के दोस्त सत्यम चौधरी ने स्टेटस लगाकर वीडियो वायरल कर दिया। चरथावल थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया गया कि वीडियो संज्ञान में नहीं है। कई लोगों द्वारा हर फायरिंग की वीडियो भेजी गई है। जल्द ही वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दोषियों के विरु( कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  BJP SANKALP PATRA-2024 का संकल्प लेकर घर-घर जायेगी भाजपा

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  तीन मंजिला मकान गिरा, दम तोड़

Read More »