MUZAFFARNAGAR-आज से कुष्ठ रोगी खोजी अभियान होगा शुरू

मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कल से कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 1 मार्च से 18 मार्च तक चलाया जाएगा, जिसमें आशाएं व अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे ,जिसके आधार पर कुष्ठ रोगी खोजे जाने का कार्य किया जाएगा, इसके लिए कुल 2936 टीमों का गठन किया गया है ,इन टीमों की मॉनिटरिंग के लिए 589 पर्यवेक्षक इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर त्वचा के रंग से हल्के या गहरे रंग के दाग धब्बे हो तथा उनमें सुन्नपन हो, हाथ या पैरों की नसों में झनझनाहट हो, हाथों की हथेलियां या पैरो के तलवे में सुन्नपन हो, निशान हो ,यह सब कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं, उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की जांच एवं दवा एमडीटी सभी सरकारी चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में अपना स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सहयोग दें तथा अगर किसी को कुष्ठ रोग के लक्षण नजर आते हैं, तो वह निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें:  दूसरों के लिए फतवा लेने वाले अपने गिरेबां में झांकेंः मौलाना उस्मान लुधियानवी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *