MUZAFFARNAGAR-बोल बम के जयघोष से गूंजा शहर, डाक कांवड़ बनी कौतूहल

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा अपने सोपान की ओर बढ़ती नजर आई। आज जहां पैदल कांवड़िया बोल बम का जयघोष करते हुए शहर से गुजरे तो वहीं शहर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने अराध्य का अभिषेक करने के लिए आई डाक कांवड़ों के शोर ने भक्तिमय वातावरण के बीच कौतूहल पैदा किया। सड़क पर भागत डाक कांवड़ियों को रास्ता देने के लिए पुलिस प्रशासन कांवड़ मार्ग पर पूरी सतर्कता के साथ मुस्तैद नजर आया, अफसरों ने सुबह से दोपहर तक लगातार भ्रमण किया तो यातायात पर पाबंदी के कारण शहर में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। वहीं शिव चौक पर पाबंदी के बावजूद भी पहुंची ई रिक्शाओं का चालान काटने में यातायात पुलिस कर्मी पूरी तरह से व्यस्त नजर आये।

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करने की तैयारियां अब अंतिम रूप ले रही हैं। हरिद्वार के साथ ही उत्तराखंड के दूसरे हिस्सों से गंगाजल उठाकर लाखों शिवभक्त इस यात्रा पर निकलते हैं। कई दिनों से पुलिस और प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटा हुआ है। ऐसे में शिव भक्तों की भीड़ भी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को शहर में डाक कांवड़ों की आमद हुई तो भक्ति के इस मेले में बोल बम के जयघोष ने एक अजीत कौतूहल पैदा करने का काम किया। डाक कांवड़ियों की भागमभाग के बीच व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद नजर आये। शिव चौक पर डाक कांवड़ियों में भगवान शिव की परिक्रमा करने के लिए एक होड नजर आई। यहां पर यातायात के बीच ही इन शिवभक्तों के रैले को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को सर्दी में भी पसीना पसीना होना पड़ा। यहां से पुरा महादेव जाने वाले शिव भक्तों का रैला भगत सिंह रोड से शामली रोड की ओर निकलता दिखाई दिया। इसके साथ ही शिव मूर्ति और जनपद के दूसरे शिवालयों तथा शिव मंदिरों में जलाभिषक की तैयारियों को भी अंतिम रूप प्रदान किया गया। शिव चौक पर भजन संध्या की व्यवस्था भी की जा रही है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त उमड़ते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  देवबन्द जैन समाज ने मुम्बई में 30 वर्ष पुराना जैन मंदिर असंवैधानिक तरीके से तोड़े जाने और जैन श्रद्धालुओं पर पुलिस व बीएमसी अधिकारियों द्वारा अमानवीय व्यवहार करने पर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी युवराज सिंह को सौपा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूपगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »