किसान सोमवार को करेंगे रोहाना मिल पर तालाबंदी

मुजफ्फरनगर। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने और अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने रोहाना मिल पर आंदोलन करने के लिए तैयारी कर ली है। सोमवार को किसान मिल पर एकत्र होकर तालाबंदी करने का काम करेगे। इसको लेकर मिल प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गये हैं।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है, इसके साथ ही दूसरी कई प्रमुख समस्या बनी हुई हैं। इनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसी को लेकर सोमवार 24 फरवरी को भाकियू तोमर के कार्यकर्ता किसानों को साथ लेकर रोहाना शुगर मिल और डिस्टलरी पर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी करने का काम करेंगे। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के किसानों के साथ सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे रामपुर तिराहा स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर पहुंचने की अपील की है। यहां से भारी संख्या में रोहाना शुगर मिल पर पहुंचकर धरना दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मोदी के मंत्री के मंच पर भिड़ गये योगी सरकार के दो मंत्री

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  मोदी के मंत्री के मंच पर भिड़ गये योगी सरकार के दो मंत्रीकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »