बेफिक्र पुरकाजी-मस्जिद में चोरी का खुलासा कराने पर चेयरमैन जहीर सम्मानित

मुजफ्फरनगर। आधी रात के बाद मस्जिद में घुसे तीन चोरों ने सभी की आंखों में धूल झोंककर पुरकाजी के मौहल्ला हलवाइयान स्थित मस्जिद अक्सा की करीब डेढ़ कुन्तल वजनी तिजोरी को चुरा लिया। मस्जिद में चोरी से लोगों में आक्रोश था, तो पुलिस के लिए भी चुनौती बनी थी। लोगों की जागती आंखों को तो चोर धोखा देने में कामयाब हो गये, लेकिन वो चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी एडवोकेट की तीसरी आंख से नहीं बच पाये और पुलिस इसी त्रिनेत्र से मिले सुराग के सहारे तीनों चोरों तक पहुंची और उनको भी उनके अंजाम तक पहुंचाकर मस्जिद की तिजोरी बरामद करने में कामयाबी पाई। पुलिस को चोरों तक पहुंचाने के लिए काम आई व्यवस्था के कारण शनिवार को मस्जिद कमेटी के जिम्मेदारों ने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी को सम्मानित किया और उनके द्वारा नगर में सीसीटीवी लगवाने के काम की जमकर तारीफ भी की।

पुरकाजी नगर पंचायत प्राचीन भागवत पीठ शुकतीर्थ को पीर साबिर अली की कर्मस्थली से जोड़ने का काम करती है। इस नगर पंचायत को कुछ साल पहले दयनीय व्यवस्था और समस्याओं के कारण पहचाना जाता था, लेकिन नगर पंचायत में जब से जनता के वोट की ताकत से जहीर फारूकी ने चेयरमैनी संभाली पुरकाजी को पूरे देश में काम के सहारे नई पहचान मिली है। इस नगर पंचायत के पास अपना पब्लिक एड्रेस सिस्टम होने के साथ ही पूरे नगरीय क्षेत्र को तीसरी आंख यानि सीसीटीवी कैमरों के सहारे डिजीटल सिक्योरिटी के दायरे में रखा गया है। इस डिजीटल सिक्योरिटी के सहारे पुरकाजी पुलिस ने कई बड़ी घटनाओं को खोलने का काम किया और चेयरमैन जहीर फारूकी का यह त्रिनेत्र गलत धंधा करने वालों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ऐसा ही एक प्रमाण हाल ही में मस्जिद में हुई चोरी की संवेदनशील घटना के खुलासे के रूप में जनता के सामने आया है।

दरअसल, 17 फरवरी की रात को पुरकाजी के मौहल्ला हलवाइयान में एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित मस्जिद अक्सा में चोरी हुई। चोरों ने मस्जिद की 130 किलोग्राम की तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया और गायब हो गये। सुबह मस्जिद का गल्ला चोरी होने का शोर मचा तो रोष फैल गया। लोग अंजान थे और पुलिस भी अंधेरे में थी, लेकिन इस संवेदनशीलता के बीच चेयरमैन जहीर फारूकी का बेजोड़ काम तीसरी आंख बनकर पुलिस के लिए रोशनी की किरण लाया। मस्जिद के बाहर नगर पंचायत पुरकाजी के सीसीटीवी कैमरे ने चोरों को कैद कर लिया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज निकाली तो बाइक सवार तीन चोर चोरी करते हुए नजर आये। बाइक का नम्बर मिला, चोरों के चेहरे मिले तो उनकी पहचान करने में पुलिस को ज्यादा वक्त नहीं लगा और इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में इन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में हंगामा: महिला सिपाहियों का फूटा गुस्सा, कैमरे से वीडियो बनाए जाने का आरोप

इस घटना का खुलासा करने में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने भरपूर मदद की। ऐसे में नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के काम की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन फरीदी के साथ मस्जिद हलवाइयान कमेटी के जिम्मेदारी मुकर्रम फरीदी, इरशाद फरीदी व शमशाद फरीदी के साथ दर्जनों लोग नगर पंचायत पुरकाजी कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन जहीर फारूकी को फूल मालाओं से लादकर उनको शॉल ओढ़ाया और स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया। लोगों ने उनकी कार्यशैली और व्यवस्था को लेकर जमकर तारीफ की। चौधरी तहसीन अहमद एडवोकेट ने कहा कि पुरकाजी कस्बे को जब से जहीर फारूकी की चेयरमैनी का दौर शुरू हुआ, तभी से पूरा पुरकाजी सुरक्षित महसूस करता है। मुकर्रम फरीदी और इरशाद फरीदी ने कहा कि उनके द्वारा कस्बे में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर एक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था देने का काम किया गया है, जो कई मामलों में बड़ी घटना टालने और बड़ी वारदात खोलने में मददगार बने हैं। आज पुरकाजी में रहने वाले लोग बेफिक्र हैं कि चेयरमैन पुरकाजी की तीसरी आंख उनकी हिफाजत में चौबीस घंटे खुली हुई है। आलम कुरैशी ने कहा कि आज पुरकाजी सफाई हो या विकास, सुरक्षा हो या फिर व्यवस्था, सभी पैमाने पर नई पहचान बना रहा है। दूसरे क्षेत्रों में जाने पर भी पुरकाजी का निवासी होने पर गर्व की अनुभूति होती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलाल महासभा ने किया क्षेत्रीय टीमा का गठन

चेयरमैन जहीर फारूकी ने इस मौके पर कहा कि जनता ने मुझे लगातार दूसरी बार जिताकर नगर पंचायत में बड़ी जिम्मेदारी के साथ भेजा है, मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं अपने पुरकाजी की आवाम को अधिक से अधिक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध करा सकूं। मेरा प्रयास है कि पुरकाजी एक हाईटेक नगर पंचायत बने और प्रदेश ही नहीं देश में इसका मुकाम नम्बर वन हो। इसमें उन्होंने सभी से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर शमशाद फरीदी, आलम कुरेशी, वसीम सलमानी, शाह आलम गोड सभासद, आदिल फरीदी, सुलेमान सभासद, हाफिज मोहसिन आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पिता ने किया अपने चार बच्चों का कत्ल... घर में फैला था खून ही खून

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  HONUOR KILLING-कोर्ट मैरिज करने पर युवती की गोली मारकर हत्यास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  HONUOR KILLING-कोर्ट मैरिज करने पर युवती की गोली मारकर

Read More »