पुरकाजी नगर पंचायत के कैमरों सुलझाया मस्जिद में चोरी का मामला

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी में चेयरमैन जहीर फारूकी के काम के अफसर भी कायल हैं। ये एक या दो बार नहीं, बल्कि अनेको बार जनता के बीच भी साबित हुआ है। उन्होंने अपने पहले ही कार्यकाल में पुरकाजी नगर को डिजीटल सुरक्षा को वो तोहफा दिया, जो आम लोगों को तो सुरक्षा के लिहाज से बेफिक्र कर ही रहा है, पुलिस प्रशासन का सिरदर्द और चुनौती भी इससे कम हुई हैं। ऐसे ही एक ताजा मामले में पुरकाजी नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए एक बड़ा सिरदर्द टालने वाले साबित हुए हैं। मस्जिद में चोरी के प्रकरण में यही कैमरे मददगार बने और पुलिस चोरों तक पहुंचने में सफल रही। इसके लिए पुलिस कर्मियों ने मुक्त कंठ से चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

पुरकाजी में मौहल्ला हलवाइयान वाली मस्जिद संकरी गली में स्थित है। 16 फरवरी की रात यहां पर अज्ञात चोरों ने चंदे की तिजोरी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। सवेरे लोग नमाज पढ़ने पहुंचे तो तिजोरी चोरी होने की जानकारी मिली तो रोष उत्पन्न हो गया। पुलिस तक बात पहंुची तो धार्मिक स्थल में चोरी जैसी संवेदनशील वारदात को लेकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गये थे। पुलिस कर्मियों ने इस चोरी का पता चलाने के लिए नगर पंचायत पुरकाजी के कंट्रोल रूम का रुख करते हुए चेयरमैन जहीर फारूकी से सम्पर्क किया। 16 फरवरी की रात के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तो इनमें खुलासा हुआ कि इस रात 1 बजकर 7 मिनट से लेकर 2 बजकर 10 मिनट तक तीन चोरों ने मस्जिद के अंदर से एक कुंटल 30 किलो की तिजोरी चुराई थी। करीब एक घंटा ये चोर मस्जिद में इस वारदात को अंजाम देने के लिए लगे रहे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे थे। बस फिर क्या था पुलिस के हाथ पूरा सुबूत और चोरों की पहचान थी, उनकी तलाश शुरू की गई और एनकाउंटर में तीनों को पकड़ लिया गया।

चेयरमैन जहीर फारूकी बताते हैं कि ये पूरी घटना हमारी नगर पंचायत के कैमरों में कैद है। करीब एक घंटे तक तीनों चोर घटना को अंजाम दे रहे थे। दरवाजा नहीं खुला तो दीवार कूदकर एक चोर अंदर दाखिल हुआ। कैमरों की मदद से चोरों तो पकड़े गए हैं उनका जबरदस्त इलाज भी हुआ है लेकिन हमें थोड़ा सा शिकवा अपने उन लोगों से भी है जो दो लोग उस समय वहां से गुजरे हैं, जब तिज़ोरी मस्जिद के बाहर सीढ़ियों पर लेकर चोर खड़े हैं बाइक पर रख रहे हैं और वहां से गुजरने वाले उनसे पूछ भी नहीं रहे हैं कि रात को दो बजे यहां क्या कर रहे हो, कहां के हो तिजोरी कहां ले जा रहें हो। जहीर का कहना है कि सिर्फ पुलिस की ही जिम्मेदारी नहीं बनती है हमें भी कस्बे के प्रति जागरूक रहना चाहिए आगे से कोई भी अंजान आदमी रात बेरात कस्बे में संदिग्ध दिखाई दे तो उस से पूछताछ जरूर करो और पुलिस को तभी फोन करो। सारी रात पुलिस सड़कों पर रहती है, एक जागरूक जिम्मेदार व्यक्ति ने बाइक का फोटो खींच लिया, पूरे कस्बे की तरफ से उनका शुक्रिया, क्योंकि इससे भी पुलिस को मदद मिली। मस्जिद में चोरी करने वाले बदमाशों का अच्छा इलाज करने के लिए पुरकाजी पुलिस का पूरे कस्बे की तरफ से शुक्रिया अदा करते हैं। उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं है, जबकि नगर पंचायत के कैमरों ने पुलिस की मदद कर मामले का संभाला और घटनाओं का खुलासा हुआ। कैमरों का जनता को पूरा फायदा मिल रहा है, पुलिस प्रशासन को भी इनसे राहत है, लेकिन अक्कर ही नंबर दो के काम में लगे कुछ लोग इस व्यवस्था का हमेशा ही विरोध करते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  दस-दस साल पुराने मुकदमों में फरार आरोपियों को दबोचा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दस-दस साल पुराने मुकदमों में फरार आरोपियों को दबोचास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  तजुर्बे पर भारी पड़ा युवा जोश, अम्मार और मनीष जीतेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  स्वर्ण रथ पर शहर में निकले बालाजी, उमड़ा आस्था

Read More »