मौत का नाटक-ब्यूटी पार्लर में मरने वाली दुल्हन सहेली संग जिंदा मिली

मुजफ्फरनगर। कल तक जो दुल्हन अपने सजना के साथ नया जीवन बिताने के सपने संजोने के दौरान ब्यूटी पार्लर में आए हार्ट अटैक के कारण आकस्मिक मौत का शिकार बताई जा रही थी, उसको पुलिस ने मध्य प्रदेश में उसकी एक महिला मित्र के साथ आश्रम से बरामद कर लिया। शादी से चंद घंटे पहले ही अपनी मौत का एक फुल पु्रफ नाटक रचने वाली चालबाज दुल्हन अपनी सहेली के साथ जिंदा मिली है। पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया है। उसको न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर न्यायाधीश के समक्ष पुलिस ने बयान दर्ज कराये हैं। दुल्हन की मौत की खबर के बीच इस मामले में आये इस नये मोड़ से पुलिस, परिजनों के साथ ही दूसरे लोग भी अचम्भित हैं, वहीं दूल्हे पक्ष के लोगों तो होश ही उड़े हुए हैं। मामला समलैंगिक सम्बंधों से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि दुल्हन को लेकर गई महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद ही सारी स्थिति सामने आ पायेगी।

बता दें कि शहर के मूल रूप से गांव मलपुरा निवासी प्रसि( होम्योपैथिक चिकित्सक डा. भारत भूषण अपने परिवार के साथ वर्तमान में मौहल्ला शांतिनगर में रह रहे हैं। उन्होंने अपने पुत्र हौम्योपैथिक चिकित्सक डा. विजय भूषण की शादी झांसी के प्रसि( योगाचार्य अविनाश कुमार की पुत्री डा. सुशुमना शर्मा के साथ तय की थी। सुशुमना भी हौम्योपैथी से चिकित्सक है। कई दिनों से परिवार में शादी समारोह की खुशियां और कार्यक्रम चल रहे थे। अविनाश भी अपने परिवार और नाते रिश्तेदारों के साथ कई दिनों से मुजफ्फरनगर में ही एक होटल में रह रहे थे। मंगलवार रात भोपा रोड स्थित नाथ फार्म्स में दोनों की शादी होनी थी। दोनों पक्ष एकत्र हो गए थे और रिश्तेदार भी आने लगे थे। घर में खुशी का माहौल था। शाम के समय दुल्हन बनी डॉ. सुशुमना शहर के एक ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने चली गई, उसके साथ उसकी सहेलियां और कुछ रिश्तेदार भी थीं। इसके कुछ देर बाद परिजनों ने लड़के वालों का बताया कि दुल्हन सुशुमना को ब्यूटी पार्लर में ही दिल का दौरा पड़ा है, उसे इलाज के लिए मेरठ ले जाया जा रहा है। बताया गया कि अचानक ही सुशुमना ने घबराहट होने की शिकायत की और फिर वो गश खाकर गिर पड़ी। दूल्हा और उसके पक्ष के लोग इस खबर को सुनकर मायूस हो गए। मैरिज होम में आए बराती और रिश्तेदार भी यह खबर सुनकर वहां से रवाना होने लगे थे। कुछ देर बाद युवती पक्ष ने युवक पक्ष को बताया कि मुजफ्फरनगर से सुशुमना को गंभीर हालत होने के कारण मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया और मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वे उसे मेरठ से ही अपने घर झांसी ले जा रहे हैं। यह दुखद समाचार सुनकर दूल्हा पक्ष के परिवार में भी मातम जैसी हालत हो गयी और तुरंत ही वर पक्ष के लोग भी शहर से झांसी के लिए रवाना हो गए।

दुल्हन की ब्यूटी पार्लर में आये अटैक के कारण कार्डियक अरेस्ट से दुखद निधन की यह खबर अखबारों की सुर्खियां भी बनीं, लेकिन दिन निकलने के बाद जब लोग अखबार में दुल्हन की मौत की खबर पढ़कर अफसोस और दुख जाहिर कर रहे थे, इसी बीच सोशल मीडिया पर आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया। इसमें दावा किया गया था कि ब्यूटी पार्लर में अटैक से दुल्हन के मरने की खबर झूठी थी और मीडिया भी इस अफवाह के चक्कर में आ गई। जिले में शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने गई दुल्हन के हार्ट अटैक से मौत की खबर झूठी निकली और अब पुलिस ने इसका पर्दाफाश करते हुए दावा किया कि दुल्हन को अटैक नहीं आया था, बल्कि वह ब्यूटी पार्लर से ही अपनी एक महिला मित्र के साथ परिजनों को चकमा देकर फरार हो गई थी। इस प्रकरण की जांच में पुलिस ने कदम आगे बढ़ाये तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस ने हार्ट अटैक से मरने वाली दुल्हन और उसकी महिला मित्र को सकुशल बरामद किया और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के साथ जांच प्रारम्भ कर दी।

इसे भी पढ़ें:  ‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

सूत्रों के अनुसार बुधवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि डा. सुशुमना की मौत नहीं हुई है। वह ब्यूटी पार्लर से ही अपनी एक महिला मित्र के साथ झांसी चली थी, पुलिस ने उसको मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित एक आश्रम से महिला मित्र के साथ बरामद कर लिया और मुजफ्फरनगर ले आई। एसएचओ मंडी दिनेश बघेल ने बताया कि पूछताछ में दुल्हन युवती डॉ. सुशुमना ने बताया कि वह यह शादी नहीं करना चाहती थी। परिजनों ने दबाव देकर उसको राजी किया और यहां जबरन शादी करने के लिए लेकर आये। बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने देर रात उसको बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने युवती को कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष पेश करते हुए उसके बयान कलमबंद कराये और मामले की छानबीन प्रारम्भ कर दी है। सीओ नई मंडी रूपाली राय चौधरी ने बताया कि नई मंडी थाने में दुल्हन के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। दुल्हन को बरामद करने के लिए पुलिस की तत्काल दो टीमों को गठन किया गया था। पुलिस टीम ने दुल्हन को सकुशल बरामद कर लिया है। उसको थाना लगाया गया है और उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराये जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। दुल्हन की मौत को लेकर जो अफवाह फैलाई गई हैं, उसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में लड़की के पिता अविनाश ने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया है कि डॉ. सुशुमना जिस महिला मित्र के साथ फरार हुई है, वो पेशे से अधिवक्ता है और झांसी की ही रहने वाली है। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका बनायेगी अपनी गौशाला, स्मार्ट शहर बनेगा मुजफ्फरनगर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *