वेलेंटाइन डे-कमल सिनेमा में गैर समुदाय के युवकों संग मिली युवतियां

मुजफ्फरनगर। वेलेंटाइन डे के अवसर पर प्यार मौहब्बत के नाम पर अश्लीलता फैलाये जाने का आरोप लगाते हुए क्रांति सेना के महिला विंग की पदाधिकारियों ने कमल सिनेमा में दो युवतियों को गैर समुदाय के युवकों के साथ दबोच लिया। पुलिस बुलाई गई और लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया तथा लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ा।

क्रांतिसेना द्वारा आज सर्वप्रथम 14 फरवरी को पार्टी कार्यालय पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम चौधरी युवा नगर अध्यक्ष भुवन मिश्रा के नेतृत्व में महिला व पुरुष कार्यकर्ता जहां मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना-कोना नारे के साथ सड़कों पर उतर कर होटल व रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया, क्रांतिसेना ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रतीक वेलेंटाइन-डे की आड़ में अश्लीलता फैलाने वालो को सबक सिखाने की चेतावनी के चलते नगर के अधिकांश रेस्टोरेंट होटल बंद रहे, लेकिन कमल सिनेमा में मौजूद पब रेस्टोरेंट में दो युवतियाँ गैर समुदाय के लड़कों के साथ मौजूद मिली।

युवतियों को कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया वहीं दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शिवसेना के मंडल अध्यक्ष शरद कपूर और पूनम चौधरी ने आरोप लगाया के वैलेंटाइन डे को पूरी तरह व्यवसायी करण कर दिया गया है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने बड़े पैमाने पर वैलेंटाइन डे का प्रचार प्रसार कर भारतीय संस्कृति तथा युवा वर्ग को पथभ्रष्ट करने का कार्य कर रहे है, क्रांतिसेना नेताओं ने कहां कि एक-एक दुकान में चल रहे रेस्टोरेंट मालिकों ने अपने यहां छोटे-छोटे केबिन बनाकर उन्हें युवाओं को अश्लील हरकतें करने के लिए 500 प्रति घंटा उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशासन ऐसे होटलों और रेस्टोरेंटों को चिन्हित कर तुरंत बंद कराये। उन्होंने चेतावनी दी कि क्रांतसेना द्वारा अश्लीलता व भोंडेपन के खिलाफ अभियान सिर्फ वैलेंटाइन डे पर ही नहीं बल्कि हमेशा जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, मिथलेश गिरी, राखी मित्तल सह सचिव, सविता गौतम जिला उपाध्यक्ष, अनोखी दुबे मीडिया प्रभारी, शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में चल रहे 165 मकतबों पर एटीएस की नजर

Also Read This

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में चल रहे 165 मकतबों पर एटीएस की नजरहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  खालापार में पटाखे वाली बुलेट पुलिस पर भारी, मारपीट के बाद

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »

कचहरी गेट पर थप्पड़बाजी, दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल

लड़की और लड़के पक्ष के बीच अचानक भड़का विवाद, कचहरी परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरनगर। कचहरी गेट के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब लड़की और लड़के पक्ष के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और सरेआम थप्पड़, धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें:  अन्तर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर टप्पेबाज दबोचेजनपद की कचहरी गेट

Read More »