दिल्ली-एनसीआर- शुक्रवार सुबह 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को होटल में एक युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक युवक को कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया। पश्चिम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह प्रेमिका से किसी बात पर झगड़ा होने के बाद एक युवक ने होटल डी क्राउन में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त निहाल विहार निवासी अभिनव सागर के रूप में ही है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौके पर मौजूद उसकी प्रेमिका से पूछताछ कर जांच कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:12 बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को होटल में एक युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक युवक को कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया उन्होंने आगे बताया कि होटल के कमरे में एक लड़की भी मिली। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे। रात में दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी
मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी





