पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े की कोशिश, एटा का अभ्यर्थी गिरफ्तार

बरेली- भर्ती की उम्र निकलने पर युवक ने अपने प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा किया। जांच में उसकी पोल खुल गई। बरेली में भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरेली में पुलिस भर्ती के लिए तय उम्र निकल जाने के बाद भी नौकरी की ललक में एटा निवासी युवक ने अपने प्रमाणपत्रों में हेराफेरी की। उसके इस फर्जीवाड़े को बोर्ड के सदस्यों ने समय रहते पकड़ लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना कैंट क्षेत्र स्थित 8वीं वाहिनी पीएसी परिसर में इन दिनों नागरिक पुलिस में आरक्षी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। पुलिस के मुताबिक, इसमें शामिल होने आए अभ्यर्थी सोनू गुप्ता को संदेह के आधार पर रोका गया। 

इसे भी पढ़ें:  मोर्निंग वॉक पर जीआईसी मैदान पहुंचे मंत्री कपिल देव ने की योग अपनाने की अपील
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *