संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार से की इस्लामिया का कब्जा हटवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर के आर्य समाज रोड पर स्थित अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान इस्लामिया इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों पर हिंदू बस्ती में खुलने वाले रास्ते पर कब्जा कर इसे बंद कराने का आरोप लगाते हुए संयुक्त हिंदू मोर्चा ने आंदोलन छेड़ रखा है, इसके लिए डीएम और सीएम से गुहार लगाने के बाद हिंदूवादी नेताओं ने योगी सरकार के मंत्री कपिल देव से भी मदद मांगी और अब योगी सरकार में ही रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस्लामिया का अवैध कब्जा ढहाकर वहां से हिंदू बस्ती में रास्ता खुलवाये जाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

इस्लामिया इंटर कालेज प्रबंध कमेटी द्वारा हिंदू बस्ती में जाने वाले सार्वजनिक मार्ग को कथित रूप से कब्जा कर बंद करने प्रकरण में संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का घेराव कर ज्ञापन दिया। हिंदू नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के स्पष्ट आदेश हैं कि सरकारी रास्ते व सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए, इसके बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। हिंदू नेताओं ने अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहा कि 18 फरवरी तक यदि प्रशासन ने कार्यवाही नहीं की तो हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता समाज को साथ लेकर स्वयं उस कब्जे को हटाने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सैनी, ललित माहेश्वरी विश्व हिंदू परिषद, लोकेश सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, राजेश कश्यप, अमरीश त्यागी, गौतम कुमार, अनुराग माहेश्वरी, कमलदीप, राजकुमार, आशीष शर्मा, सचिन कपूर, सनी बत्रा, अजय चौधरी, राजपाल प्रजापति, हरवीर सिंह आर्य और पंकज गर्ग आदि हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली में भट्टा कारोबारी के घर में 20 लाख की चोरी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  खतौली में भट्टा कारोबारी के घर में 20 लाख की चोरीजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »