MUZAFFARNAGAR-शातिर वाहन चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस लगातार बदमाशों पर भारी पड़ रही है। रविवार की सुबह भी कोतवाल इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर वाहन चोर को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में पकड़ा और चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। बदमाश के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ और उसके खिलाफ कई संगीन मुकदमे भी दर्ज पाये गये हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जनपद में एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत बुढ़ाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनन्द देव मिश्र की पुलिस टीम ने रविवार को हुई मुठभेड़ में एक वांछित शातिर वाहन चोर अभियुक्त को मेरठ करनाल हाईवे पर वाजिद के होटल के पास से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 30 दिसम्बर को सुशील सैनी पुत्र रामानन्द निवासी मौहल्ला पूर्वी पछाला थाना बुढ़ाना के द्वारा थाना बुढाना को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर साईकिल चोरी कर ली गयी है। इस घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें 02 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया कि रविवार को अलसुबह थाना बुढ़ाना पुलिस मेरठ करनाल हाईवे पर चैकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साईकिल चोरी करने वाले गिरोह का सरगना किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 01 व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। व्यक्ति द्वारा पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी, इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी करते हुए जंगल में जवाबी कार्यवाही की तो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गये बदमाश की पहचान अमित पुत्र सुरेश निवासी गांव लूम थाना छपरौली जनपद बागपत के रूप में हुई। अमित शातिर वाहन चोर है और गिरोह का सरगना बताया गया है। उसके खिलाफ बुढ़ाना सहित शामली और गाजियाबाद जिलों में भी मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ललित कुमार, सन्दीप कुमार, अभिषेक चौधरी और नन्द किशोर के अलावा हैड कांस्टेबल मनोज, हरीश कुमार, गजेद्र कुमार और अशफाक शामिल रहे। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ गजेन्द्र पाल सिंह और एसएचओ बुढ़ाना इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये थे। 

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में सुल्तानपुर जैसी लूट: डिलीवरी बॉय की ड्रेस में पहुंचे बदमाश, ज्वेलरी शॉप से 35 लाख का माल ले उड़े

Also Read This

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »