अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। अवैध कालोनियों को लेकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ;एमडीएद्ध के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। शामली में दूसरे दिन भी अवैध रूप से विकसित कालोनियों पर निर्माण ध्वस्त कराने की कार्यवाही की गई। जनपद शामली में दो स्थानों पर विकसित की जा रही दो कालोनियों पर एमडीए ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। इससे पहले दिन भी 90 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही कालोनियों में एमडीए की टीम ने बुलडोजर के सहारे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया था। लगातार हुई इस कार्यवाही से अवैध कालोनी विकसित करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कम्प मचा हुआ है, उनको करोड़ों रुपये का नुकसान बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पहले इंस्टाग्राम पर दी धमकी, फिर घर आकर पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि विकास क्षेत्र शामली में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा के आदेशों के अनुपालन में दूसरे दिन भी अवैध भू-स्वामी एवं प्लॉटिंगकर्ता चन्द्रवीर वर्मा, सुधीर मलिक द्वारा स्थल- बरखण्डी रोड निकट झिंझाना रोड शामली में लगभग 16 बीघा एवं राजेश्वर बंसल पुत्र जगदीश प्रसाद, प्रशान्त, शमीम अहमद द्वारा स्थल- झिंझाना रोड, अपना आश्रम से पहले, खसरा नं०- 691, 2613 शामली में लगभग 10 बीघा में अनाधि कृत रूप से कालोनी बनाई गई और प्लाटिंग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दोस्त की हत्या कर फरार ब्रह्मसिंह कुरथल पुलिस मुठभेड़ में घायल

इन दोनों कालोनियों के लिए प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना ही अवैध प्लॉटिंग के लिए किये गए निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरू( प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। इसके बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्र शामली में उक्त 02 स्थलों पर लगभग 26 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरू( ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  उद्घाटन से पहले ही कॉम्पेक्टर से सामान चोरी, ठेकेदार से मांगा जवाब
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *