KHULASA-कुकर्म के बाद बाल अपचारी ने की थी लापता सैफ की हत्या

मुजफ्फरनगर। गांव बसेड़ा में छह साल के मासूम सैफ को पडौस में ही रहने वाले एक नाबालिग ने अपनी हवस का शिकार बनाया और जब बालक ने उसकी घिनौनी करतूत सभी को बताने की बात कही तो अपना अपराध छिपाने के लिए उसने मासूम बालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को कट्टे में भरकर एक बंद मकान में छिपा दिया था। छपार पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर इस हत्याकांड का खुलासा किया और बाल अपचारी को हिरासत में लेने के बाद बाल कल्याण समिति की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।

रविवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बसेड़ा निवासी छह वर्षीय बालक सैफ की हत्या का खुलासा करते हुए मीडिया से छपार पुलिस के गुडवर्क की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी छपार विकास यादव के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस व एसओजी टीम द्वारा 06 वर्षीय बालक की हत्या कर शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर बन्द पडे़ मकान में छिपा देने की घटना का अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि दिलशाद पुत्र सुबेदीन निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार ने 29 जनवरी को थाने पहुंचकर अपने 06 वर्षीय पुत्र सैफ के गुम हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। थाना छपार पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी।

इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य मेला

इसी बीच 31 जनवरी को ग्राम बसेडा में वादी के मकान के पास बन्द पड़े मकान से प्लास्टिक के कट्टे में लापता सैफ का शव बंधा हुआ बरामद हुआ था, जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद बालक की हत्या का खुलासा करने के लिए एसएसपी के निर्देशन में 03 टीम गठित की गयी तथा थाना छपार पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से गत दिवस घटना में शामिल बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया गया था। उसकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त गमछा, रस्सी आदि बरामद किये गये। एसपी सिटी के अनुसार बाल अपचारी द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि 29 जनवरी को वो मृतक बालक सैफ को अपने घर बहलाकर ले गया था तथा वहां पर उसके साथ कुकर्म किया, मृतक बालक द्वारा कुकर्म की बात अपने घर बताने की बात कहने पर बाल अपचारी घबरा गया और उसे वहीं पर गमछे से सैफ का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर बंद पड़े मकान में छिपा दिया था। उन्होंने छपार प्रभारी निरीक्षक विकास यादव और प्रभारी एसओजी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए बताया कि बाल अपचारी को बाल कल्याण समिति की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  वीआईपी घाट पर स्नान को लेकर कहासुनी के बाद लेखपाल को दरोगा ने पीटा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हाथरस कांड अफसरों की लापरवाही और अनदेखी की देनः नरेश टिकैतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैपवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  हाथरस कांड अफसरों की लापरवाही और अनदेखी की देनः

Read More »