कुख्यात माफिया सुशील मूंछ के बेटे से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी में अपने खौफ के कारण कुख्यात माफिया सुशील मूंछ पर पुलिस का शिंकजा कस रहा है। दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी, इसी बीच इस गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें से एक घायल बदमाश माफिया सुशील मूंछ का बेटा भी बताया गया है। मुठभेड़ के बाद एसपी सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस तथा एक कार को भी बरामद किया हैं। इस मुठभेड़ में खतौली और मन्सूरपुर पुलिस की टीम शामिल रही है।

मन्सूरपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार को दिन दहाड़े ही मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश पुलिस की कार्यवाही के दौरान घायल हुए हैं। एसएचओ इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि पिछले दिनों एक व्यक्ति से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस को शिकायत मिली तो एसएसपी ने पुलिस टीमों का गठन करते हुए बदमाशों की तलाश के लिए लगा दिया था। मन्सूरपुर पुलिस भी बदमाशों की सुरागरसी में जुटी थी कि सूचना मिली कि रंगदारी मांगने वाले गिरोह के बदमाश अपने शूटर के साथ क्षेत्र में आ रहे हैं। घेराबंदी के लिए पुलिस ने चैकिंग शुरू की तो कार सवार बदमाशों से आमना-सामना हो गया। पुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए गोलियां चलाई। इसमें खेतों से पुलिस ने दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया और उनको उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सोमवार को मन्सूरपुर पुलिस को एक प्रोजेक्ट डवलपमेंट कंपनी के मैनेजर के द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसको व्हाटसएप कॉल करते हुए कुछ बदमाशों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसा नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी अभिषेक सिंह ने मन्सूरपुर और खतौली पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया था। इन नामजद बदमाशों की तलाश के लिए मन्सूरपुर और खतौली पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये बदमाश क्षेत्र से फरार होने की तैयारी कर रहे हैं। इनकी घेराबंदी करने के लिए ही पुलिस टीमों को सक्रिय कर चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफल

इसी बीच आई-20 कार सवार दो बदमाशों के साथ मन्सूरपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इनकी पहचान अक्षयजीत उर्फ मोनी पुत्र सुशील कुमार और अमरदीप उर्फ भोलू पुत्र रविन्द्र सिंह निवासीगण गांव मथेड़ी के रूप में हुई है। ये दोनों माफिया सुशील मूंछ के गिरोह के सदस्य हैं। अक्षयजीत छोटा पुत्र है। उस पर वर्तमान में कोई ईनाम घोषित नहीं है। जबकि कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अमरदीप गिरोह का शूटर है। उसके खिलाफ हत्या के तीन, लूट और रंगदारी तथा गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों को पुलिस की गोली लगी है। उनको उपचार के लिए खतौली सीएचसी भेजा गया है। उनके कब्जे से पुलिस को नाइन एमएम की पिस्टल, तमंचे और कारतूस तथा कार मिली है। ये कारण अक्षयजीत की बताई गई है, जो आज यहां से अपने साथी के साथ फरार हो रहा था। रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को त्वरित कार्यवाही के दौरान पकड़ने पर पुलिस टीम के लिए एसएसपी ने 15 हजार रुपये के ईनाम की घोषित कर उनको प्रोत्साहित किया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफलजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »