पालिका टीम ने शहर में चलाया जीरो वेस्ट अभियान

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आई. टी. सी. सुनहरा कल द्वारा, नगरीय क्षेत्र में स्थित आरडब्ल्यूए कॉलोनी महालक्ष्मी एनक्लेव को जीरो वेस्ट कॉलोनी व प्लास्टिक फ्री कॉलोनी बनाए जाने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कॉलोनी की महिलाओं को घर से निकलने वाले कूड़े को गीला सुखा अलग अलग करके पालिका के कूड़ा वाहन को देने के लिए निवदेन किया गया।

साथ ही कॉलोनी को स्वच्छ बनाने हेतु उनके सहयोग की अपेक्षा की गई। कॉलोनी की महिलाओं द्वारा वार्ड सभासद व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई कर्मचारियों व माली की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया जिसपर उनके द्वारा कर्मचारियों का प्रबंध किए जाने हेतु अश्वासन दिया गया, बैठक में उपस्थित डोर टू डोर कलेक्शन कंपनी डप2ब् इंचार्ज श्री कुलदीप द्वारा प्रतिदिन कूड़ा वाहन कॉलोनी में प्रातः 8 बजे तक उपलब्ध कराने का अश्वासन दिया। डॉक्टर अतुल द्वारा बताया गया कि जल्द ही कॉलोनी के प्रत्येक घर को पालिका द्वारा होम कंपोस्टर उपलब्ध कराया जाएगा जिसके माध्यम से कॉलोनी की महिलाएं स्वयं घर पर ही घर से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाकर घर की बागवानी में प्रयोग करेंगी, गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को आई. टी. सी. सुनहरा कल से श्री दीपक सैनी द्वारा कॉलोनी की महिलाओं का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सुशील कुमार जी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाली हानि के बारे में अवगत कराते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न कर कॉलोनी को प्लास्टिक मुक्त कॉलोनी बनाए जाने हेतु सभी से अनुरोध किया गया जिसमें सभी ने अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उक्त कार्यक्रम में वार्ड सभासद पति ललित कुमार, अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री योगेश कुमार ,सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीमति पलक्षा मैनवाल, डी.पी.एम. सुशील कुमार, एस.बी.एम. लिपिक आकाशदीप व रुचि शर्मा आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल से अंकित खन्ना व दीपक सैनी, डोर टू डोर कलेक्शन कंपनी से कुलदीप,अनुभव ,निशांत, शेखर , चित्रा, सपना और महालक्ष्मी एनक्लेव कॉलोनी से श्रीमति रेणु भारद्वाज, श्रीमति मंजू गोयल, श्रीमति राजकुमारी गुप्ता, श्रीमति अनिता, श्रीमति अर्चना, श्रीमति रश्मि ,श्रीमती यशोदा श्रीमति मधु, श्रीमति नीता,श्रीमती रजनी ,श्रीमति द्रोपद मित्तल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शहरी विकास पर हर महीने 36 करोड़ खर्च करेंगी चेयरपर्सन मीनाक्षी

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »