मंत्री कपिल देव की मुस्लिम बस्ती में विकास की सौगात

मुजफ्फरनगर। नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएन रोड रूडकी चुंगी से मदीना चौक होते हुए सरवट फाटक तक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य स्वीकृत हो गया है। लगभग 2 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से होने वाले इस कार्य की स्वीकृति के साथ ही पहली किश्त के रूप में लगभग 43 लाख रूपये की धनराशि जारी भी हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से भोपा रोड और गांधी कॉलोनी के क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी और आवागमन सुगम बनेगा व जाम से भी काफी हद तक मदद मिलेगी। हालांकि यह सड़क अधिकांश मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से ही जुड़ी है। यहां मुस्लिमों की बस्ती को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण की सौगात दिलाने पर क्षेत्र के लोगों ने मंत्री कपिल देव का आभार जताया है।

इसके साथ ही, मंत्री कपिल देव ने बताया कि इसकी एक साईड में जो नाला है, उसका निर्माण कराये जाने को लेकर चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से वार्ता हुई है। इस नाले को पक्का कराया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। मंत्री कपिल देव ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण को लेकर वे लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि जब तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद उनके आवास पर आये थे, तो उन्होंने इस विषय को उनके समक्ष रखा था और उसके बाद कई बार उन्होंने दूरभाष पर और लखनऊ में उनसे भेंट कर इस कार्य में अपनी रुचि दिखाई और स्वीकृति कराई है।

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहली बार उग्र हुईं महिला मैम्बर

यह सड़क पिछले लगभग 20 वर्षों से नहीं बन पाई थी। मंत्री कपिल देव ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने जनता और क्षेत्र के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया और उनकी उपेक्षा करती रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जन उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मंत्री कपिल देव ने बताया कि आज केंद्रीय स्तर पर और राज्य की योगी सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर अपनी विकासोन्मुख नीतियाँ बना रही हैं और योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है।

इसे भी पढ़ें:  होली पर रंजिशन युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहली बार उग्र हुईं महिला मैम्बरजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »