लोक निर्माण विभाग ने बना दिया गलत स्टीमेट, पालिका हो रही परेशान

मुजफ्फरनगर। किदवईनगर स्थित एटूजेड प्लांट पर वेस्ट टू एनर्जी प्रोजेक्ट को शुरू कराने के लिए पालिका प्रशासन जितना जल्दी कार्य निपटाने के लिए प्रयासरत है, उतनी ही बाधा इसमें उत्पन्न हो रही हैं। पहले सड़क नहीं होने की बाधा ने सवाल पैदा किये, इसका हल हुआ तो लोक निर्माण विभाग की एक गलती पालिका के लिए कई परेशानियों का सबब बन गई है। इन बाधाओं का समाधान तलाशने के लिए पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने निरीक्षण किया तो लोक निर्माण विभागा द्वारा गलत स्टीमेट बनाने की बात सामने आई है। सड़क के साथ नाला निर्माण की आवश्यकता को शामिल नहीं किया गया, ईओ अब चेयरपर्सन को रिपोर्ट भेजते हुए समाधान में जुट गई है।

बता दें कि पालिका के किदवईनगर स्थित बंद पड़े एटूजेड सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर नीदरलैंड की कम्पनी के साथ वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित कराने के लिए काम हो रहा है। इसमें सबसे बड़ी बाधा सड़क का न होना था। पालिका ने काली नदी की ओर से सड़क बनाने का प्रयास किया तो वहां किसानों से भूमि अधिग्रहण करवाना टेढी खीर साबित हो रहा है। इस बीच विकल्प तलाशते हुए खालापार से किदवईनगर प्लांट तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया और इसके लिए पालिका प्रशासन ने 2.36 करोड़ रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की। लोक निर्माण विभाग का निर्माण खण्ड यहां पर सीसी सड़क का निर्माण करा रहा है। इसमें विभागीय अफसरों के द्वारा स्टीमेट बनाने में बड़ी चूक कर दी गई, जिस कारण अब पालिका के सामने कई परेशानी पैदा हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण, जीरो वेस्ट इवेंट में मांगा सहयोग

मंगलवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोनिवि निर्माण खंड के सहायक अभियंता आईपी सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि लोनिवि द्वारा सीसी सड़क का करीब 80 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है, लेकिन उनके द्वारा यहां पर स्टीमेट गलत बनाये जाने के कारण कई परेशानी बन रही है। यहां पर स्टीमेट में सड़क के साथ बने करीब 400 मीटर के नाले को नहीं लिया गया है। अब यह नाला सड़क से नीचा पड़ रहा है, जिस कारण यहां पर यातायात आवागमन में परेशानी होगी। इसके साथ ही सड़क के साथ केवल एक ही साइड में नाली निर्माण का कार्य रखा गया है। इन बातों को लेकर ही मौके पर जाकर समाधान को तलाशा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पालिका ने लोनिवि को 2.36 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की थी, जिसमें से करीब 50 लाख रुपये की राशि शेष बच रही है। ऐसे में लोनिवि से ही नाले के बेस को ऊंचा उठाने का कार्य कराये जाने का प्रस्ताव है, जिस पर करीब 25-30 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। इसके साथ ही एसटीपी और सड़क की नाली के बीच बच रही करीब चार-पांच फीट की भूमि पर पौधारोपण कराने, प्लांट के पास स्थित गारबेज डम्पिंग प्वाइंट पर क्षतिग्रस्त दीवार का पुनःनिर्माण कराये जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए रिपोर्ट चेयरपर्सन को भेजी जायेगी, उनकी स्वीकृति मिलने के बाद ही नाला व नाली निर्माण कराने का कार्य कराया जायेगा। पालिका इसमें लोनिवि से बची राशि वापस लेने के बजाये, उनसे ही कार्य कराने पर ज्यादा फोकस कर रही है, ताकि समय को बचाया जा सके। ईओ ने बताया कि प्लांट तक जाने वाली सड़क का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा। इसके बाद मशीनरी लाने के लिए ट्रांसपोर्टेंशन खुल जायेगा। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू करने की समयावधि शासन ने मार्च 2025 तय की है, हमारा प्रयास इससे पहले ही इसको प्रारम्भ कराने की है।

इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर कांड में आरोपी शिक्षिका तृप्ति त्यागी की जमानत अर्जी खारिज

इसके साथ ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने भोपा रोड पर बस स्टैण्ड वाली सड़क के निर्माण को लेकर उत्पन्न हो रही समस्या का भी मौके पर जाकर निदान कराया गया। यहां व्यापारी नेता शलभ गुप्ता ने उनको शिकायत की थी कि महीनों से इस सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। मौके पर रोजमर्रा कूड़ा डाल दिये जाने के कारण ही यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है, इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। ईओ ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से तत्काल कूड़ा उठवाया और सफाई नायक को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण होने तक यहां पर कूड़ा न डाला जाये। इसके साथ ही उन्होंने यहां स्थित एक बैंकट हॉल में व्यापारियों के साथ मीटिंग करते हुए पालिका के नाइट स्वीपिंग और दूसरे अभियानों में सहयोग करने की अपील भी की। 

इसे भी पढ़ें:  टिकैत जयंती से मुंह मोड़ने वालों पर भाकियू का शिकंजा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपालस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  समाजसेवी सतीश चंद्र गोयल ने बाल प्रशिक्षण शिविर में बांटे उपहारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  समाजसेवी सतीश चंद्र गोयल ने बाल प्रशिक्षण शिविर में

Read More »