BAR ELECTION-मंगलवार को कोल्ड डे पर कचहरी में दिखी चुनावी गरमाहट

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को कोल्ड डे के कारण लोगों को भीषण सर्दी का अहसास हुआ। शीतलहर के चलने से ठिठुरन बढ़ी, लेकिन इस सर्दी का कचहरी में कोई भी असर नजर नहीं आया। यहां पर जिला बार संघ की नवीन कार्यकारिणी के चयन के लिए अधिवक्ताओं के द्वारा भारी उत्साह के बीच मतदान में प्रतिभाग करते हुए नई गरमाहट का अहसास कराया गया। यहां पर बार संघ के सभी दिग्गज अपने अपने पैनल के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए नजर आये। वोटर के रूप में अधिवक्ताओं ने भी सर्द मौसम में पूरा गरम उत्साह दिखाया।

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ;जिला बार संघद्ध की वर्ष 2025 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान भारी उत्साह के बीच सम्पन्न हो गया। इस बार बार संघ की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद के लिए छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। बार संघ के अध्यक्ष पद पर ठाकुर कंवरपाल सिंह, अंजुम खान, राजेश्वर दत्त त्यागी और सुरेंद्र कुमार शर्मा प्रत्याशी हैं। महासचिव पद पर अग्रीस राणा, अर्जुन सिंह, अनूप सिंह राठी, गुलवीर सिंह वर्मा, चंद्रवीर निर्वाल और नरेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं।

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद के लिए चंद्रवीर चौधरी, निश्चल त्यागी और सोरण सिंह के बीच मुकाबला बना हुआ है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित भारद्वाज, महेश पालीवाल, रामधन सिंह और शशि प्रभा के बीच टक्कर है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी, सदस्य जगमेर सिंह राठी, सत्य प्रकाश त्यागी और मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद रौनक अली जैदी ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान प्रारम्भ हो गया था। चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि आठ जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी और इसके पश्चात परिणाम का ऐलान कर दिया जायेगा। घना कोहरा और शीतलहर के बीच भी अधिवक्ताओं ने बार संघ की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराने में अपना मतदान करने को भारी उत्साह नजर आया। मंगलवार को बने कोल्ड डे के बीच भी अधिवक्ताओं की इस चुनावी गतिविधि के कारण कचहरी में माहौल गरम बना रहा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया चुनावी ड्यूटी का पाठ

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  जलेबी की दुकान के पास से जाते समय खौलते तेल की कड़ाही में गिरा किशोरजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली

Read More »