छात्राओं का कोतवाली में प्रदर्शन, हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही छात्राओं की सरे बाजार पिटाई वाली वीडियो के प्रकरण में पीड़ित छात्राओं ने अन्य सहपाठियों के साथ सोमवार को सुबह शहर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए आरोपी हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस मामले में एक पीड़ित छात्रा के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि रविवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर अंजुमन पैलेस के पास टयूशन पढ़कर वापस घर लौट रही छात्राओं के साथ कुछ लड़कों ने जबरन रोककर मारपीट की थी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और हंगामा मच गया। इस मामले में सोमवार को पीड़ित छात्राएं अन्य सहपाठियों और परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंची और हमला करने वाले लड़कों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मामले में रामलीला टिल्ला निवासी एक पीड़ित छात्रा द्वारा शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत में बताया है कि वो अपनी छह सहेलियों और सहपाठी छात्रों के साथ रविवार की शाम करीब सात बजे टयूशन पढ़कर वापस लौट रही थी।

इसे भी पढ़ें:  कैलाश पर्वत से मूर्तियों की चोरी को लेकर जैन समाज में रोष

जब वो अंजुमन पैलेस के करीब पहंुची तो कुछ लड़कों ने उनको जबरन रोक लिया और उनके साथ गाली गलौच तथा मारपीट करने लगे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। छात्रा ने बताया कि ये लड़के आते जाते उन पर भद्दे कमेंट करते हैं और रास्ता रोककर परेशान कर रहे थे। शहर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही पक्ष नाबालिग है। हमलावर किशोरों में दो आरोपी हैं। इनमें से एक रामलीला टिल्ला तथा एक गाजावाली कच्ची सड़क का निवासी बताया गया है। इनकी तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर कार्यशाला का आयोजन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *