रालोद विधायक अशरफ के किले में दफन हैं 1444 सनातनी पूर्वज, रानियों ने किया था जल जौहर

शामली। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद विवाद के बाद चल रही खोदाई के बाद से ही पूरे उत्तर प्रदेश में एक नया आंदोलन शुरू हो चुका है, इसी कड़ी में अब केन्द्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी की पार्टी के विधायक अशरफ अली के किले मनहार खेड़ा को लेकर विवाद लगातार गहराता ही जा रहा है। थानाभवन सीट से विधायक अशरफ के जलालाबाद कस्बे में स्थित किले के अंदर पुरातत्व विभाग के द्वारा खुदाई करवाई जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में हिंदूवादी नेता और मनहार खेड़ा संघर्ष समिति के लोग शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा और रालोद विधायकों व मंत्रियों के साथ सीएम योगी से मुलाकात के दौरान रालोद विधायक अशरफ अली खान

उनका आरोप है कि अशरफ अली के पास पैतृक सम्पत्ति के रूप में मौजूद मनहार किले में सनातनी पूर्वज रहे हैं और यहां पर उनका कत्लेआम किया गया। किले के अंदर उनके 1444 पूर्वजों की अस्थियां दबाई गई है, साथ ही उनकी पारिवारिक रानियां व बच्चियों के द्वारा किले में मौजूद कुएं में जल जौहर किया गया। उन्होंने उस कुएं की भी पुरातत्व विभाग के द्वारा खुदाई कराने और सभी अस्थियों को उन्हें सौंपने की मांग की है। हिंदूवादियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो माह के अंदर इस पर प्रशासन ने विचार नहीं किया तो किले के अंदर ही घुसकर हिंदू समाज के लोग एक बड़ी पंचायत करेंगे।

रालोद विधायकों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट वार्ता में शामिल रालोद विधायक अशरफ अली

इसे भी पढ़ें:  JAGBEER MURDER CASE--योगराज सिंह और टिकैत परिवार में समझौता

दरअसल आपको बता दें कि यह मामला जनपद शामली के कस्बा जलालाबाद स्थित राष्ट्रीय लोकदल थानाभवन से विधायक अशरफ अली के आवास का है। उनके किलेनुमा आवास को लेकर मनहार खेड़ा संघर्ष समिति के लोग दावा कर रहे हैं, कि यह किला उनके पूर्वजों का है। जहां जलाल खान ने उनके पूर्वजों की जहर देकर हत्या कर दी थी और किले पर कब्जा कर लिया था। वह सभी इस किले को पुरातत्व विभाग के संरक्षण में दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में नागरिक आज शामली कलेक्ट्रेट में पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने एडीएम परमानंद झा और एसडीएम हामिद हुसैन को एक ज्ञापन सौंपा।

1690 में जलाल खान ने 1444 सनातनियों को दावत पर बुलाकर दिया था जहर

मीरापुर विधानसभा चुनाव में मिथलेश पाल के प्रचार के दौरान केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी और यूपी सरकार के मंत्री अनिल कुमार तथा प्रत्याशी मिथलेश पाल के साथ जनसभा में मौजूद रालोद विधायक अशरफ अली खान

मनहार खेड़ा किले के अंतिम राजा गोपाल सिंह की 16वीं पीढ़ी के वंशज भानु प्रताप सिंह ने दावा किया सन 1690 में जलाल खान ने दावत के नाम पर उनके 1444 पूर्वजों को जहर देकर मार दिया था और उनकी अस्थियों को किले के अंदर ही दफन कर दिया। यही नहीं किले में मौजूद रानियां व छोटी-छोटी बच्चियों ने एक कुएं के अंदर कूद कर जल जौहर किया था। उनके 1444 परिजनों व जौहर करने वाली रानियां और बच्चियों की अस्थियां आज भी किले के अंदर दफन है। खुदाई करके उनके पूर्वजों की हस्तियों को उनको सौंपा जाए, जिससे कि वह विधि विधान के साथ अस्थियों का गंगा में विसर्जन कर, उनकी आत्माओं को शांति दिला सके। उन्होंने मांग की की वर्तमान में उसे किले पर विधायक अशरफ अली का कब्जा है, जो की उत्तर प्रदेश में गठबंधन सरकार का हिस्सा है, कहीं ना कहीं राजनीतिक दबाव में विधायक की मदद की जा रही है। आंदोलनकारी ने चेतावनी दी कि यदि दो माह के अंदर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह किले के अंदर ही एक विशाल हिंदू महापंचायत का आयोजन करेंगे और आगे की रणनीति वहीं पर तय की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मथुरा की रिश्वतखोर जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने घर बैठकर बेच दिया अपना जमीर

शामली प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को भेजे मनहार किले के रिकॉर्ड

इस मामले में एसडीएम शामली हामिद हुसैन ने बताया कि आज मनहार खेड़ा समिति के सदस्य आए थे, वो जलालाबाद के किले को पुरातत्व विभाग के संरक्षण में ले जाने की मांग कर रहे हैं। हमसे पुरातत्व विभाग ने कुछ रिकॉर्ड मांगे गए थे, जो हमने भेज दिए हैं। इन लोगों की मांग है की किले के अंदर खुदाई की जाए, हम ज्ञापन को सक्षम जगह भेजेंगे और जो भी आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किले के अंदर खुदाई होगी या नहीं होगी यह पुरातत्व विभाग ही निर्णय लेगा और जैसा निर्देश होगा, उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  यूथ आइकन इकरा हसन की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में की तारीफ

400 साल पुराना है किला, पिछले साल उठी थी नाम बदलने की मांग

मनहर खेड़ा दुर्ग कल्याण समिति की तरफ से जलालाबाद किले को लेकर विवाद कई वर्षों से चल रहा है। पिछले साल 2023 में समिति के सचिव भानु प्रताप सिंह ने दर्जनों सदस्यों के साथ जाकर एसडीएम नितिका शर्मा से मुलाकात की और सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक प्रार्थना पत्र सौंपा था। समिति का दावा है कि सैकड़ों एकड़ परिसर में फैला सदियों पुराना यह किला हिंदुओं का था। समिति के सचिव के अनुसार, अभी का जो जलालाबाद किला है, वह हिंदू राजा का बनवाया हुआ है।

मुगल शासक औरंगजेब के कमांडर जलाल खान ने इस पर कब्जा कर लिया था। अशरफ अली का दावा है कि यह किला उनके पुरखों का है लेकिन हकीकत तो यह है कि किले के मालिक हिंदू राजा को जलाल खान ने जहर देकर मरवा दिया था। हमारी मांग है कि किले का नाम बदलकर मनहर खेड़ा कर दिया जाए। और साथ ही किले को एएसआई को सौंप दिया जाए। मनहर खेड़ा दुर्ग कल्याण समिति के सदस्यों का दावा है कि किले का निर्माण सूर्यवंशी क्षत्रिय राजाओं ने किया था। दुर्ग का नाम मनहर किला था और यह 400 साल से अधिक पुराना है। जलाल खान ने हिंदू राजा को धोखे से जहर देकर यह किला कब्जा लिया था, जिसमें रालोद विधायक परिवार सहित रह रहे हैं।

Also Read This

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में छात्रवृत्ति घोटाला-336 फर्जी छात्र दिखाकर 46 लाख डकार गये दस शिक्षण संस्थानशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More »

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »