MUZAFFARNAGAR-शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस की बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश पुलिस कार्यवाही के दौरान गोली लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के कब्जे एवं निशादेही से चोरी की 08 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी सहित अवैध शस्त्र और वाहनों का अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष थाना शाहपुर के नेतृत्व में बुधवार की देर रात्रि में थाना शाहपुर पुलिस की बरवाला रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 02 अभियुक्तों को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। इन बदमाशों के कब्जे एवं निशादेही के आधार पर चोरी के दस वाहन बरामद किये गये हैं। पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश क्षेत्र में आ रहे हैं। इस पर चैकिंग शुरू की गई तो बरवाला की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिए, रुकने का इशारा किया गया तो अचानक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की निय़त से फायर करते हुए भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहराम

इसके बाद इनको घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में टीटू उर्फ सागर पुत्र भगवानदास निवासी बहरामपुर थाना जानी मेरठ घायल हुआ है। जबकि इसके साथी सादिक पुत्र शमशाद निवासी ग्राम बहरामपुर, शाहनवाज पुत्र सलाउद्दीन निवासी भोला मेरठ, शाहरुख पुत्र बिलाल निवासी ग्राम थिरोट थाना रोहटा मेरठ और मुन्ना पुत्र यासीन निवासी ग्राम भोला थाना जानी मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। शातिर बदमाश टीटू 14 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। बताया कि ये सभी बदमाश शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय वाहन चोर प्रवृत्ति के अपराधी हैं, जिनके द्वारा जनपद गौतमबु( नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में वाहन चोरी की घटनाएं की गयी हैं। इनको पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक चौधरी, एसएसआई सुभाष यादव, एसआई गजेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल महेंद्र चौधरी, प्रेम चंद शर्मा, कांस्टेबल शिवम यादव, )तिक कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार और नितेश कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलाव

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलावस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक के खिलाफ जांच शुरूवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने डाक बंगला पर लगाया जनता

Read More »