पालिका में बृजमोहन अध्यक्ष व सुनील महामंत्री बने

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसहमति से सम्पन्न करा लिया गया है। इसमें एक बार फिर से कर्मचारियों ने एक राय होकर अध्यक्ष पद पर बृजमोहन की ताजपोशी की तो महामंत्री पद पर सुनील वर्मा की वापसी हुई है।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष व महामंत्री के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के लिए एक बैठक नगर पालिका परिषद के सभागार में आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ओमबीर सिंह प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने समस्त सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षाे से स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाती रही है तथा भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने के लिए योग्य एवं कर्मठ व्यक्तियों का अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव सर्वसम्मिति से कर लिया जाए।

सदन में लिपिक नितिन कुमार द्वारा बृजमोहन को अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि कहा गया कि लगातार विगत दो वर्षाे से बृजमोहन संगठन के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं तथा कर्मचारियों के हितांे के लिए उनके कार्यकाल उच्च श्रेणी का रहा है, जिस सर्वसहमति से सदन द्वारा स्वीकार किया गया। इसी प्रकार निवर्तमान महामंत्री विकास शर्मा ने इस पद के लिए सुनील वर्मा को चुने जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, उसे भी एक राय से स्वीकार किया गया। इसके बाद ओमबीर सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष द्वारा बृजमोहन को अध्यक्ष व सुनील वर्मा को महामंत्री के रूप में चुने जाने की घोषणा की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोदी सरकार के खिलाफ मुसलमानों का ब्लैक आउट

तत्पश्चात निर्वाचत अध्यक्ष व महामंत्री अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय कक्ष में उनसे जाकर मिले, यहां अधिशासी अधिकारी द्वारा नवनिर्वचित अध्यक्ष व महामंत्री को अपनी शुभकामनाएं दी गई तथा नवनिर्विाचित संगठन के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा भी की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा उनको कार्याे में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आवश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मौहम्मद सालिम, अरविंद कुमार, संदीप यादव, कैलाश नारायण, मोहन वैद, विवेक कुमार, गोपी वर्मा, गगन महेन्द्रा, विकास कुमार, मनीष कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत के घाट

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत के घाट इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों की सेवा

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »