दिल्ली जाने का कोई प्लान नहीं, नोएडा प्रकरण में गुमराह कर रहे अफसरः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने गुरूवार को कहा कि किसी भी मुद्दे पर अभी फिलहाल किसान संगठनों का दिल्ली कूच का कोई भी प्लान नहीं है। यूपी में इन दिनों नोएडा प्रकरण को लेकर आंदोलन चल रहा है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी किसानों के साथ खेल कर रहे हैं। गिरफ्तार किसानों को जेल से रिहा करने के नाम पर झूठ फैलाया जा रहा है। बातचीत में भी किसान संगठनों के नेताओं को अफसर गुमराह कर रहे हैं। इससे किसान परेशान है। किसानों का उत्पीड़न बंद न किया तो हम फिर से नोएडा जाने पर विवश होंगे और बड़ा आंदोलन किया जायेगा। किसानों को सरकार के इशारे पर परेशान किया जा रहा है।

राकेश टिकैत ने इस वीडियो संदेश में कहा कि गौतमबु(नगर के किसानों के मामले में पुलिस प्रशासन किसानों और जनता को गुमराह कर रहा है। कई दिनों से वहां का प्रशासन किसान संगठनों को भी गलत जानकारी मुहैया कर रहा है। अभी तक भी किसान जेल में बंद हैं, प्रशासन से बात की जाती है तो बताया जाता है कि किसानों को रिहा कर दिया गया है। सूची भी गलत दी जा रही है। कुछ किसानों को छोड़ा जाता है और फिर दूसरा केस लगाकर उनको अंदर कर दिया जाता है। अधिकारी किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत करते हैं और किसानों को रिहा भी नहीं कर रहे हैं। ये सभी कुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। राकेश टिकैत ने कहा कि यह रवैया ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के दौरान नशे का जाल बिछाने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार


यदि किसानों को नहीं छोड़ा जाता है तो हम कल ;शुक्रवारद्ध को पंजाब जा रहे हैं। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा में निर्णय होना है, इसके लिए कल ही एक बयान जारी किया जायेगा, हमारा मार्च गौतमबु(नगर की ओर भी हो सकता है, ऐसे में किसानों को भी अपनी तैयारी रखी है। ये सरकार अफसरों के साथ मिलकर किसान संगठनों में बिखराव पैदा करना चाहती है। संयुक्त किसान मोर्चा को तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ किसान संगठन एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, ऐसा न किया जाये। हमारा दिल्ली घेरने का कोई प्रोग्राम नहीं है, क्योंकि यूपी और केन्द्र सरकार से अलग मुददों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बहकाने का काम न करें, अधिकारी भी सच बोलें, और गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जाये। किसानों के मुद्दों पर एकजुट हैं और सारे संगठन एक साथ हैं। हरियाणा, यूपी और पंजाब के कुछ पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को पंजाब में पहुंच रहे हैं। हमारी पूरी नजर गौतमबु(नगर पर टिकी हुई है। सरकार और अधिकारी किसानों का उत्पीड़न न करें।

इसे भी पढ़ें:  लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किया जाएः पवन गोयल

शुक्रवार को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचेंगे राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता और एसकेएम के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान मुद्दे की यह लड़ाई हम सब की लड़ाई है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे हैं। उनसे मिलने के लिए किसान जत्थेबंदी पहुंच रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि देश की केंद्र सरकार जब तीन कृषि कानून लेकर आई तो समूचे देश के किसान ने एकता दिखाते हुए इन तीनों काले कानून का विरोध किया जिन्हें लेकर दिल्ली के चारों तरफ किसानों ने बॉर्डरों को घेर लिया और तेरह माह तक इन कानून के विरोध में आंदोलन किया जिसके चलते केंद्र सरकार ने इन्हें वापस ले लिया। इस संघर्ष में संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल देश की सभी जत्थेबंदियों ने अहम भूमिका निभाई, तब जाकर नस्ल और फसल बचाने की यह लड़ाई जीती गई।

इसे भी पढ़ें:  नैनीताल की वादियों में पहुंचे पालिका के 17 सभासद

राकेश टिकैत जी ने प्रेस में दिए गए वक्तव्य में कहा कि यह हम सब की लड़ाई है क्योंकि हम सब किसानों के मुद्दे को लेकर संघर्ष कर रहे हैं केंद्र सरकार ने एमएसपी को गारंटी कानून का दर्जा नहीं दिया है। इन सभी को लेकर देश का किसान आज भी आंदोलन कर रहा है। पिछले आठ माह से भी अधिक समय से किसान सभी मांगों को लेकर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल लगभग पिछले पंद्रह दिन से आमरण अनशन पर हैं, उनके स्वास्थ्य को लेकर हम सभी चिंतित हैं, क्योंकि यह उनकी अकेले की लड़ाई नहीं है, हम कल दोपहर में एक बजे खनौरी बॉर्डर पहुंच उनसे मुलाकात करेंगे। हमारे साथ में पंजाब से भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल से हरेंद्र सिंह लाखोवाल और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान सहित किसानों की अन्य जत्थेबंदियों के किसान नेता शामिल रहेंगे।

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार युवाओं को बना रही हुनरमंद, मिल रहा रोजगारः कपिलजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »