सर्द रात में आठ डकैतों के साथ टकराई पुलिस, चार घायल

मुजफ्फरनगर। शातिर डकैत विनोद गडरिया गिरोह के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आठ बदमाशों को दबोच लिया। इसमें पुलिस की कार्यवाही के दौरान चार बदमाश गोली लगने से घायल हुए, पुलिस ने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इन बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार डकैतियों के साथ ही पांच घटनाओं का खुलासा किया और इन वारदातों में लूटे गये जेवरातों, नगदी के अलावा अवैध असलाह और एक गाड़ी भी बरामद की है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी और सीओ भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने मीडिया को दी गई जानकारी में बताया कि दो थानों की पुलिस और एसओजी टीम के साथ डकैत किस्म के बदमाशों के साथ बीती देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान थानाध्यक्ष शाहपुर दीपक चौधरी, थाना प्रभारी मन्सूरपुर उमेश रोरिया व एसओजी प्रभारी सुभाष अत्रि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लूट और डकैती के 05 अभियोगों का अनावरण किया। बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि ग्राम तावली-लच्छेड़ा मार्ग पर जंगल में कुछ बदमाश मौजूद हैं तथा किसी बड़ी वारदात को करने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन करते हुए इन बदमाशों की घेराबंदी का काम शुरू किया गया। पुलिस टीम को देखकर जंगल में मौजूद बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची।

पुलिस टीम आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें 04 बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गये तथा उनके अन्य साथी जंगल में भाग गये। पुलिस टीम द्वारा जंगल में भागने वाले 04 अन्य बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा इन बदमाशों के कब्जे से अवैध शस्त्र, सफेद व पीली धातु के आभूषण, 23500 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप गाड़ी बरामद की गयी। इन बदमाशों में मुन्तयाज पुत्र वहीन निवासी ग्राम बसायच थाना जानसठ, सदमान पुत्र राशिद निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर, मोहित कश्यप उर्फ सोनू पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम भविषा ताहरपुरा थाना कान्धला और देवेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी ग्राम चौबली थाना बडौत जनपद बागपत पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हुए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनके साथियों में ताहिर पुत्र अकबर निवासी ग्राम बवाना थाना बुढाना, सन्दीप पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम शिकारपुर थाना भौराकला, बन्टी पुत्र नरेश निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी और रोहित पुत्र सतीश निवासी बेहडा सादात थाना ककरौली को भी गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मांगी रिपोर्ट

एसपी सिटी के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों द्वारा बताया गया कि उनका लूट और डकैती करने का एक संगठित गिरोह है। उनके द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम आदमपुर में परिवार को बन्धक बनाकर डकैती की घटना करने के साथ ही थानाक्षेत्र मन्सूरपुर, नई मण्डी, कोतवाली नगर व ककरौली में लूट और डकैती की घटनाएं करने का जुर्म भी कबूल किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद हरिद्वार के ग्राम खानपुर में भी इसी प्रकार डकैती की घटना की गयी थी। ये बदमाश दिन में गांवो व कस्बो में ऐसे घरों की रेकी करते हैं जो गांवो व कस्बों से बाहर होते हैं तथा रात के समय उन घरों में परिजनों को बन्धक बनाकर लूट और डकैती की घटना करने के बाद लूट का सामान को पिकअप गाड़ी में भरकर ले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में एसडीएम ने किया महिला-बाल कांवड़ियों का अभिनंदन

एसपी सिटी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गये सभी बदमाश विनोद पाल उर्फ विनोद गडरिया गैंग के सदस्य है तथा विनोद गड़रिया इस गैंग का लीडर है। गिरफ्तार सभी बदमाश शातिर अपराधी हैं तथा इनके द्वारा अन्य जनपदों में भी लूट/डकैती की घटनाएं की गयी है। पुलिस टीम द्वारा इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है तथा गैंग के अन्य सदस्यों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु भी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा लूट और डकैती के अभियोगों का अनावरण करने और इनकी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25000 रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी है। इस टीम में थानाध्यक्ष शाहपुर दीपक चौधरी, निरीक्षक अपराध मिथुन दीक्षित, एसओजी प्रभारी सुभाष अत्रि, उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह व अजय कुमार त्यागी, हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, प्रेमचन्द शर्मा, कांस्टेबल, पवन शर्मा, विनय कुमार, शिवम यादव और रितिक कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रहा पुलिस फोर्स

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शहरी विकास पर हर महीने 36 करोड़ खर्च करेंगी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  FIR-प्रधानों से पंगा लेने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पर भी

Read More »