MUZAFFARNAGAR-बांग्लादेश के खिलाफ उमड़ा हिंदू समाज का सैलाब

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में सत्ता का तख्ता पलट हो जाने के बने हालातों के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और उनके प्रतिष्ठानों तथा धर्म स्थलों को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने के खिलाफ रविवार को शहर में हिंदू समाज का सैलाब उमड़ा नजर आया। इस दौरान साधु संतों के नेतृत्व में समाज के हजारों लोगों ने एकत्र होकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदू समाज के लोगों की जान और माल की सुरक्षा कराये जाने की आवाज को एकजुटता के साथ बुलंद किया और भारत सरकार से वैश्विक स्तर पर इस मामले में कदम उठाते हुए कार्यवाही करने की मांग की।

सनातन धर्म रक्षा मंच द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने और सरकार से इसको रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील करने के लिए रविवार को शहर के टाउनहाल मैदान पर एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया। इसमें बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू समाज द्वारा साधु संतों के नेतृत्व में एकत्र होकर एकजुटता दिखाई गई। इस सभा में धर्म रक्षा समिति के पदाधिकारियों के साथ ही साधु संतों के अलावा प्रमुख हिंदू संगठनों के नेता और भाजपा एवं आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल रहे। दीपांकर जी महाराज ने कहा कि आज यहां पहुंचकर हिंदू समाज को एकजुट देखकर बहुत प्रसन्नता मिली है। सनातन धर्म में मंदिर पूर्व से ही क्रांति का केन्द्र माना जाते थे, शांति का नहीं। इसलिए अब क्रांति होना चाहिए। हिंदुओं को अब जातिवाद को छोड़कर एकजुट होना चाहिए। भारत से बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को केन्द्र सरकार कूड़ेदान में फिकवाने का काम करें और वहां पर फंसे हिंदुओं को सम्मान के साथ भारत में लाने का काम करे। राजनीति ने हिंदू समाज को जातियों में बांटा, जिसका समाज को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आज ये किसी से छिपा नहीं है कि बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले हो रहे हैं। इस स्थिति के कारण कई लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं।

यशवीर महाराज ने बांग्लादेश में हिंदू समाज के खिलाफ हो रही हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। यह गंभीर चिंता का विषय है और इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर हिंदू, के खिलाफ नरसंहार हो रहा है। भारत सरकार से मांग की कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दें। इसी बांग्लादेश का अस्तित्व बचाने के लिए भारत के सैनिकों ने अपना बलिदान देकर पाकिस्तान से बचाकर अलग देश बनाने का काम किया था, लेकिन अब यह सांप भारत का दूध पीकर यहां लोगों को डंक मार रहा है। वहां सनातन धर्म के लोगों पर पाकिस्तान के साथ मिलकर अत्याचार हो रहा है। इस्लामिक आतंकी विचारधारा वाले लोगों से बचने के लिए भाईचारा काम नहीं आयेगा, इनके जिहादी माहौल से भगवान शिव का त्रिशूल ही बचा सकता है। प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ये प्रदर्शनकारी हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर आये थे। इस प्रदर्शन को देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा। टाउनहाल के साथ ही शिव चौक और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। अफसरों ने भी प्रदर्शन पर पूरी निगरानी रखी। यहां पर अमित कुमार, हरीश रोतेला, महाराज माधव न्यास सहित अन्य साधु और संतों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। संचालन चरणपाल सिंह ने किया। 

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ ड्रग तस्कर सुरंग कांड: 530 ग्राम चरस के बाद घर में मिली गुप्त सुरंग, पुलिस भी रह गई हैरानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्ट नगर में मारा छापा, डेढ़ करोड़ की 560 क्विंटल सुपाड़ी पकड़ी…नहीं मिले दस्तावेजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शकुतीर्थ में कपिल देव ने रखी खाटू श्याम मंदिर

Read More »