संभल प्रकरण में जाट समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश

मुजफ्फरनगर। जाट महासभा जनपद मुजफ्फरनगर ने सम्भल प्रकरण में जाट समाज के एक पुलिस अधिकारी को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी को लेकर कड़ा आक्रोश जाहिर किया है। महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सम्भल प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकरण में जो लोग जातिवाद फैला रहे हैं, वो गलत है।

धर्मवीर बालियान ने ज्ञापन में कहा कि सम्भल में मस्जिद सर्वे के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी व गोलियों चलाकर माहौल खराब करने का काम किया गया, जिसमंे कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रसाशन द्वारा कानून के दायरे में रहते हुए हर सम्भव प्रयास किये गये, लेकिन उपद्रवियों के हौसले इतने बुलन्द थे कि उन्होंने कानून को ताक पर रखकर कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को चोटिल कर दिया व आगजनी भी की। इस उपद्रव के दौरान कई स्थानीय नागरिकों की जान भी गयी। उक्त समस्त प्रकरण में अनावश्यक रूप से कुछ पार्टियों द्वारा राजनीति कर प्रशासनिक कार्यवाही पर उँगलिया उठायी जा रही हैं व एक जाति विशेष के अधिकारियों को भी बदनाम किया जा रहा है।

इसमें हमारे जनपद के निवासी और सीओ के पद पर आसीन अनुज चौधरी, जिन्होंने राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है, को भी टारगेट किया जा रहा है। इसमें हमारे समाज के साथ-साथ खिलाड़ियों में भी रोष व्याप्त है। उक्त सम्बन्ध में मुख्यमत्री से अपेक्षा है कि सम्भल प्रकरण से संबन्धित उपद्रवियों की पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाए, जिससे स्ववच्छ व राष्ट्रप्रेमी अधिकारियों की छवि धूमिल ना हो, व प्रदेश की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस करे, जैसा कि विगत वर्षों में आपके शासन में आम जनता ने अपने आपको सुरक्षित महसूस किया है व जो अनर्गल व्यानबाजी चल रही है। उस पर लगाम लगायी जाए यदि हमारे समाज के अधिकारियों के खिलाफ गलत ब्यानबाजी से असामाजिक तत्व व कुछ पार्टियों हरकतों से बाज नहीं आये तो जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर उन पार्टियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। इस मौके पर मीडिया प्रभारी बिट्टू सिखेड़ा, सचिन राणा, राहुल पवार, रमेश, विवेक, सुनील बलियान, अनुज बालियान, राकेश बालियान, मनीष, अमित प्रमुख, गुलाब प्रधान, अनुज चालियान, सचिन, सागर बालियान, राकेश बालियान, राधे श्याम बालियान, बृजेश चौधरी, अमन रायल, हरेन्द्र, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने किया प्रदर्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में 16 IPS के ट्रांसफर, सीओ सिटी व्योम बिंदल सहरानपुर के एसपी सिटी बनाए गएस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने किया प्रदर्शनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-मीनाक्षी राज में शहर को चकाचौंध करने की

Read More »