खादरवाला में युवक ने की आत्महत्या, घर पर था अकेला

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला खादरवाला में एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घर में पहुंचकर युवक को फंदे से उतारा और परिजनों को सूचना दी। युवक घर में अकेला ही रह रहा था।

खालापार कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खादरवाला में एक युवक के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान 39 वर्षीय सुधीर पुत्र देवी सिंह के रूप में हुई है। सुधीर इस मकान में अकेला ही रह रहा था। उसने मकान के ऊपरी हिस्से में छत पर लगे लोहे के जाल में रस्सी डालकर फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्त

Also Read This

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »