सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभः पवन गोयल

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा साधारण ब्रेकफास्ट मीटिंग का आयोजन स्वर्ण इन होटल, सर्कुलर रोड में किया गया। बैठक में जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और अधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एमएसएमई योजनाओं, सब्सिडी और सांख्यिकी वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-2024 की जानकारी देना था।

मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग जैस्मीन फौजदार और कुलदीप कुमार गुप्ता प्रभारी वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सहारनपुर, राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग उपस्थित रहे। सहारनपुर से टीम सदस्य प्रदीप कुमार, सुशांत कनोजिया, अंकित कुमार तोमर और सौरभ शर्मा वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारियो ने भी बैठक में अपने विचार साझा किए। बैठक का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी का स्वागत करके किया। सर्वप्रथम चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने उपायुक्त उद्योग जैस्मीन फौजदार को बुके देकर स्वागत किया और सचिव अमित जैन जॉइंट्स सेक्रेट्री अमन गुप्ता, राहुल मित्तल ने सांख्यिकी अधिकारियों का स्वागत पुष्पकलियों से किया। चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर उद्योग जगत को सशक्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अपने सदस्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बैठक में उद्यमियों को सरकार की नवीनतम योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। एमएसएमई की नई योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा घोषित सब्सिडी पर विशेष चर्चा करते हुए उपायुक्त उद्योग श्रीमती जैस्मीन फौजदार ने उद्यमियों को नई सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रेरणा दी और योजनाओं को विस्तार से समझाया और सदस्यों की शंकाओं का निवारण किया। वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण 2023-2024 पर प्रकाश डालते हुए कुलदीप कुमार गुप्ता ने इस प्रक्रिया में उद्यमियों की भागीदारी की आवश्यकता और इसके लाभों के बारे में बताया और कहा कि 100 से अधिक कार्यरत श्रमिकों वाली यूनिट मे प्रत्येक वर्ष सर्वेक्षण होता है और 100 से कम वाली यूनिट मंे कभी कभी ही सर्वे हो पाता है। आईआईए सचिव अमित जैन ने बैठक का संचालन किया। बैठक में नीरज केडिया, नवीन जैन, पंकज जैन, केएल अग्रवाल, मनोज अरोरा, राज शाह, अमन गुप्ता, राहुल मित्तल, समर्थ जैन, प्रीतुल जैन, शमित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अरविंद मित्तल, पंकज मोहन गर्ग, अरविंद गुप्ता, फकीर चंद मोगा, नितिन सिंघल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विजय कुमार, रजनीश कुमार, राकेश जैन, नईम चांद, अनुज कुच्छल, राहुल सिंघल, आरके सैनी, अशोक शाह, पराग जैन आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर कार्यवाही-आईआईए ने जताया मंत्री कपिल देव का आभार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गरीबों का होगा कल्याण, बेटियों के लिए मण्डप तैयारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  देशभक्त किसान नेता धर्मेंद्र मलिक का हिंदू संगठनों ने किया अभिनंदनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नशीली दवाईयों का सौदागर दबोचा, 4.16 लाख की प्रतिबंधित

Read More »