योगेश शर्मा का भाकियू में बढ़ा कद, मंडल प्रभारी बने

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन में लम्बे समय तक जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभाने के साथ ही वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महासचिव के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे किसान नेता योगेश शर्मा का कद संगठन में और बढ़ा है। शीर्ष नेतृत्व ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और संघर्षशील कार्यप्रणाली को देखते हुए उनको सहारनपुर मंडल में भी प्रभारी बनाया है। योगेश शर्मा ने मनोनयन के बाद कहा कि किसानों के हितों के लिए बाबा टिकैत की नीतियों के साथ हम अपना संघर्ष और आंदोलन जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरनगर मंदिर पर हिंदू संगठनों के नेताओं का धरना, गौरव स्वरूप ने पहुंचकर दिया साथ


भारतीय किसान यूनियन में इन दिनों संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए यूनियन के वफादार और संघर्षशील नेताओं को नया दायित्व दिये जाने का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में यूनियन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन में महासचिव बनाये गये योगेश शर्मा पुत्र तेजपाल शर्मा निवासी ग्राम वजीराबाद को अब शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी यु(वीर सिंह ने योगेश शर्मा को इस नये दायित्व के लिए मनोनयन पत्र जारी किया है। योगेश शर्मा लम्बे समय तक यूनियन में जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके हैं और वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महासचिव रहने के साथ ही मुजफ्फरनगर जिला समन्वय समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अब उनको मंडल में प्रभारी बनाकर यूनियन को मजबूती के साथ खड़ा करते हुए किसानों के, मजदूरों के हितों को लेकर लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। योगेश शर्मा ने इस मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन और चौधरी टिकैत की नीतियों तथा कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी के अशोक की उत्तराखंड में हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल मित्तल ने डीएम-एसएसपी को किया सम्मानितजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »