MUZAFFARNAGAR- भाजपा नेता गौरव स्वरूप के यहां जीएसटी का छापा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के आवास पर अलसुबह ही जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम ने छापा मारकर हलचल मचा दी। एक तरफ मीरापुर उपचुनाव की मतगणना का शोर मचा हुआ है, ऐसे में भाजपा नेता की कोठी पर हुई इस छापामार कार्यवाही ने मुजफ्फरनगर से दिल्ली तक हलचल मचाकर रखी दी है। भाजपा नेता गौरव स्वरूप की पत्नी मीनाक्षी स्वरूप नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष भी हैं। उनके समधी और कारोबारी साझीदार भी इस कार्यवाही की चपेट में आये हैं।

शनिवार को मुजफ्फरनगर जनपद सवेरे से ही मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना की तैयारियों को लेकर सुखियों में छाया हुआ है। ऐसे में इस चुनावी भिड़ंत के रिजल्ट पर लगी लोगों की निगाह एकाएक ही उस समय हट गई, जबकि जनपद के बड़े औद्योगिक और राजनैतिक घराने स्वरूप परिवार के यहां पर जीएसटी और इनकम टैक्स की टीम की छापामार कार्यवाही की खबर सोशल मीडिया के सहारे लोगों तक पहुंची। इससे पूरे जनपद में हलचल मची नजर आई, क्योंकि स्वरूप परिवार के राजनैतिक वारिस और भाजपा के वरिष्ठ नेता उद्योगपति गौरव स्वरूप की कोठी को अलसुबह ही जीएसटी की टीम के अधिकारियों ने अपने घेरे में ले लिया था। उनकी पत्नी मीनाक्षी स्वरूप वर्तमान में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष भी हैं और उनके पिता स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम रहे हैं। उनके पारिवारिक दामाद मौजूदा योगी सरकार में मंत्री भी हैं।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहर

गौरव स्वरूप जिले में कई फैक्ट्रियों के साथ ही मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज भी चला रहे हैं। बताया गया कि शनिवार को उनके पटेलनगर नई मंडी स्थित घर पर सुबह करीब 5.00 बजे जीएसटी की टीम ने छापा मार दिया। इसके साथ ही गौरव स्वरुप के साझीदार और समधी तथा एसडी ग्रुप के आकाश कुमार के आवास पर भी जीएसटी का छापा लगा है। दोनों स्थानों पर एक साथ टीम ने कार्यवाही की और सभी लोगों को हाउस अरेस्ट करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। टीम के अफसरों ने मुख्य गेट बंद करेन के बाद घर में आने जाने पर पाबंदी लगा दी। सूत्रों के अनुसार शनिवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ गुडस एण्ड सर्विस टैक्स इंटेलीजेंस ;डीजीजीआईद्ध की देहरादून यूनिट की टीम ने यह छापामार कार्यवाही की है। मीरापुर विधानसभा सीट पर चल रही मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिले के प्रमुख उद्योगपति गौरव स्वरूप के यहां छापे की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। इस कार्यवाही की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता गौरव स्वरूप के परिवार के लोग और समर्थक उनके पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंचे थे, लेकिन टीम के अंदर होने के कारण उनको कोठी में दाखिल नहीं होने दिया गया। घंटों तक सभी बाहर सड़क पर ही खड़े रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाकजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »