मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण के कारण सभी स्कूल बंद

मुजफ्फरनगर। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहे वायु प्रदूषण के कारण वहां पर व्यवस्था ठप होती नजर आ रही है ऐसे में अब दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र में भी वायु प्रदूषण के कारण जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है। वायु प्रदूषण के कारण जनपद मुजफ्फरनगर में सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जिलाधिकारी के द्वारा जारी कर दी गए हैं, जिसके कारण पूरे जिले में हलचल मच गई है।

इसे भी पढ़ें:  बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के द्वारा जनपद में वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा इन आदेश वो में कहां गया है कि दिल्ली के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जनपद और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के कारण ग्रेप 4 लागू होने के कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी का स्कूल बंद का आदेश आने के बाद जनपद के सभी विद्यालयों में भारी हलचल नजर आई। क्योंकि अधिकांश विद्यालयों के वार्षिक उत्सव का दौर लगातार चल रहा है इसके साथी विद्यालयों में परीक्षाओं की भी तैयारी हो रही है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया है कि वायु प्रदूषण के कारण जनपद के विद्यालय कितने दिन बंद रखें जाएंगे। जिलाधिकारी में आधे समय कहां है कि अग्रिम आदेश वो तक विद्यालय बंद रखें जाएं इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUMBAI-सुबह-सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *