स्वच्छता के पैमाने पर निखरा मुजफ्फरनगर शहर, देश में 36वां स्थान

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2024 को लेकर देश के शहरों में सफाई और अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था के आधार पर हुए स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आज नगर निकायों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की जनहितैषी निर्णयों के आधार पर जनता के लिए शुरू की गई सेवाओं के आधार पर मुजफ्फरनगर शहर ने बड़ी उपलब्ध हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण में मुजफ्फरनगर शहर ने भारत के स्वच्छ शहरों में 36वां स्थान हासिल किया है, जबकि राज्य स्तर पर 46वीं रैंक प्राप्त कर विकास के पैमाने पर अपनी चमक बिखेरी है।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस उपलब्धि को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह पालिका बोर्ड और पालिका के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के परिश्रम एवं जनता के सहयोग का परिणाम है। 29 मार्च को दिल्ली से आयी भारत सरकार की सात सदस्य टीम ने विभिन्न बिन्दुओं पर स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की। टीम ने शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है, वहीं स्थानीय लोगों से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के संबंध में फीडबैक ली है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड गई थी। नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 264वां स्थान और राज्य स्तर पर 56वां मिला था। इस बार मुजफ्फरनगर नगर पालिका की अच्छी रैंकिंग की संभावना जताई जा रही थी और उसी के अनुसार परिणाम भी सामने आये हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति का सम्मान बचाने को हमलावर से भिड़ गई शहीद बचन सिंह की पत्नी, टूट गई अंगुली

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इसे पालिका बोर्ड, पालिका के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही नगर की जनता और समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग और परिश्रम का परिणाम बताया और सभी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को यूपी में नम्बर वन बनाने का प्रयास किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  नौ अगस्त को राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित करे केन्द्र सरकारः राकेश टिकैत

भारत सरकार से आयी टीम ने 29 मार्च को स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया था। टीम ने शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था को अच्छी तरह से देखा है। डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी ली है। वॉल पेटिंग, एमआरएफ सेंटर, कम्पनी बाग, एसटीपी प्लांट, ओडीएफ आदि का निरीक्षण करते हुए टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। टीम के द्वारा शासन स्तर पर दी गई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहर

छह साल में स्वच्छता सर्वेक्षण में कुछ ऐसा रहा मुजफ्फरनगर नगर पालिका का रैंकिंग प्रदर्शन

वर्ष 2019 में को राष्ट्रीय स्तर पर 371वां स्थान और राज्य स्तर पर 98वां मिला था।

वर्ष 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर 214वां स्थान, प्रदेश में 33वां स्थान मिला था

वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर नगर पालिका को 344वां स्थान मिला, प्रदेश में 56वां स्थान मिला

वर्ष 2022 के राष्ट्रीय स्तर पर 237वां और राज्य स्तर में 45वां स्थान मिला

वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 264वां स्थान, राज्य स्तर पर 56वां स्थान मिला

वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर 36वां स्थान, राज्य स्तर पर 46वां स्थान मिला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  KISAN PANCHAYAT-सीने पर गोली खाने को तैयार टिकैत परिवारः राकेशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नौ अगस्त को राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित करे केन्द्र सरकारः राकेश टिकैतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  नौ अगस्त को राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित करे केन्द्र

Read More »