भयंकर कोहरे के बीच सड़क हादसे, शुकतीर्थ से लौटते युवक की मौत, हाइवे पर भैंसा मरा

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को अचानक छाये भयंकर कोहरे के कारण जिले से गुजर रहे हाइवे सहित मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। वाहन चालक बेहद धीमी गति से अपने वाहनों को चलाते नजर आये। इस भयंकर कोहरे के कारण लोगों को जहां बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा, वहीं कोहरे के कारण जनपद में कई स्थानों पर वाहन आपस में भिड़े, जिससे हाईवे से लेकर गांवों के मार्गों तक अनेक हादसे होने के कारण कई लोग घायल हुए। इन हादसों में शुकतीर्थ से गंगा स्नान कर वापस लौटते एक युवक की मौत हो गई, वहीं बुग्गी लेकर जा रहा किसान घायल हुआ तो उसके भैंसे की मौत हो गई। इसके अलावा पीनना के पास बाईपास कट पर एक ट्रक सहित तीन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गये, इसमें भी लोग घायल हुए। किसान नेता ने मौके पर पहुंचकर अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

शुक्रवार की अलसुबह से ही धीरे-धीरे कोहरा आना शुरू हुआ था, लेकिन सुबह जब सूरज निकलने का समय हुआ तो कोहरे की चादर ने पूरे जिले को अपने आगोश में समेट लिया था, शहर की गलियों से लेकर गांव देहात तक कोहरा छा जाने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का भी अहसास हुआ। शहर में सवेरे करीब 11 बजे तक भी कोहरे की चादर छाई रही। इस भयंकर कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा नजर आया। कोहरे के कारण सवेरे जिले में अलग अलग स्थानों पर अनेक हादसे हुए। इनमें पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर हुए हादसों में एक युवक और एक भैंसे की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में दीपदान और स्नान आदि धार्मिक कार्य कर शुक्रतीर्थ से स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे 42 वर्षीय प्रवेंद्र उर्फ भूरा की हादसे में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना खालापार क्षेत्र के मौहल्ला वहलना निवासी युवक प्रवेंद्र के पिता सुरेंद्र की एक साल पहले मौत हो गई थी। अपने पिता के लिए कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर युवक प्रवेंद्र बृहस्पतिवार की रात अपनी स्कूटी पर सवार होकर ही शुकतीर्थ स्थित गंगा स्नान मेले में गंगा में दीपदान करने के लिए गया था। प्रवेंद्र ने वहां रात्रि में रहकर विभिन्न मंदिरों में दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। शुक्रवार की सवेरे वट वृक्ष की परिक्रमा और पूजन करने के उपरांत उसने गंगा स्नान किया और दीपदान करने के बाद प्रवेंद्र शुक्रवार की सुबह अपनी स्कूटी से वापस अपने वहलना लौट रहा था। बताया गया कि जब प्रवेंद्र नई मंडी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव मखियाली के पास पहुंचा तो भोपा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने प्रवेंद्र की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई और प्रवेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कोहरे के कारण ही यह हादसा होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

दूसरी ओर मेरठ-करनाल हाईवे पर थानाक्षेत्र बुढाना के पास घने कोहरे के चलते एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही भैंसा-बुग्गी से जा टकराया। इसमें एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस भीषण टक्कर में भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुग्गी चला रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बुग्गी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। घायल किसान की पहचान 41 वर्षीय वाजिद पुत्र तराबू, निवासी गांव विज्ञाना के रूप में हुई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने बुग्गी को सड़क से हटाकर किनारे किया, ताकि यातायात सुचारू हो सके।

वहीं एनएच-58 पर एक कार की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल भिजवाया गया। हाईवे पर ही एक कार चालक भी हादसे में घायल हो गया। वहीं पीनना के पास बाईपास कट पर कोहरे के कारण ट्रक और दो कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से भी कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद यहां ग्रामीणों के साथ पहुंचे किसान नेता राजू पीनना ने अव्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि यहां पर तीव्र मोड़ होने के कारण आये दिन हादसे होते हैं। कई बार पुलिस प्रशासन को बताया गया, लेकिन यहां पर व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन

नावल्टी चौराहे पर पकौडे की दुकान में घुसी ई-रिक्शा, चालक बोला-सवारियों ने ब्रेक नहीं लगाए

मुजफ्फरनगर। दिन में ही शहर के व्यस्ततम नावल्टी चौराहे पर एक ई रिक्शा चालक चौराहे के समीप ही स्थित पकौड़े की दुकान में जा घुसा। ई रिक्शा में अनेक सवारियां भरी थी और चौराहा पार करने के दौरान हड़बड़ी में चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और ई रिक्शा सीधे दुकान में जा घुसी। इससे दुकान में रखा खाने का सामान और गरम तेल की कढ़ाही भी गिर जाने से दुकान मालिक को काफी नुकसान हुआ, तो सवारियों को भी मामूली चोट आई। वहीं पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया। ई रिक्शा चालक नशे में बताया गया है। पकड़े जाने के बाद जब ई रिक्शा चालक ने हादसे का कारण सवारियों के द्वारा ब्रेक नहीं लगाया जाना बताया तो वहां पर खड़े तमाम लोगों की हंसी छूट गई। पुलिसकर्मियों ने ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया था। सवारियों ने भी अपनी अपनी राह पकड़ ली थी। 

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता से मधुबन रेस्टोरेंट खाली करायेगी पालिका

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »