पौत्री से छेड़छाड़ पर की थी नेपाली बहादुर की हत्या

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर क्षेत्र में नहर के पास मिले नेपाली नौकरी बहादुर की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नेपाली बहादुर की हत्या उसको 12 साल से पहचान रखने वाले व्यक्ति ने ही की थी। नेपाली बहादुर ने उसके घर में पौत्री से छेड़छाड़ की थी, जिसके कारण गुस्से में आकर नेपाली को पीटा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार हत्योरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर ने गुरूवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नेपाली नौकर बहादुर की हत्या के अभियोग का अनावरण करते हुए चार हत्यारोपियों को दबोचा है। इनमें से 03 शातिर हत्याभियुक्तों को उपाध्याय कैन्टीन तथा एक अभियुक्त को मोन्टी तिराहा मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बोरा बरामद किया गया। सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि गत तीन नवम्बर को थाना मीरापुर पुलिस को सिखरेड़ा नहर पुल के पास एक अज्ञात शव मिला था, शिनाख्त का प्रयास किया गया तो मृतक की पहचान बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई। मृतक नेपाली बहादुर मगन सिंह के यहां नौकरी करता था। मामले में दो दिन बाद 5 नवम्बर को मगन सिंह पुत्र दिमाग सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर बहादुर की हत्या के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा 6 नवम्बर की रात्रि में बहादुर की हत्या में शामिल रहे चार हत्यारोपियों हरपाल पुत्र ओमी, अजय पुत्र हरपाल और निक्की पुत्र मंगल निवासी मौहल्ला सराय दरवाजा कस्बा मीरापुर तथा राजेन्द्र पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम पलड़ी थाना शाहपुर को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया गया है।

सीओ यतेन्द्र नागर ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की तो हरपाल ने पुलिस को बताया कि वह मृतक बहादुर को 10-12 वर्ष से जानता था और हरपाल ने ही कई जगह बहादुर को नौकरी पर लगवाया था। काम छूटने पर वह हरपाल के ही घर पर भी कई-कई दिन रहता था।करीब एक साल पूर्व हरपाल ने बहादुर को मगन सिंह के यहां पर काम पर लगवाया था। घटना से करीब 25 दिन पूर्व तबियत खराब होने पर वह काम छोड़कर हरपाल के पास आ गया था और वहीं रह रहा था। सीओ ने बताया कि एक नवम्बर की रात्रि को जब हरपाल के घर के सभी लोग सोये हुए थे, तभी नाबालिग पौत्री की चीख सुनकर हरपाल की आंख खुल गई। उसने देखा कि मृतक बहादुर नें कमरे में अकेली सो रही पौत्री को पकड़ रखा था। यह देखकर उसे गुस्सा आ गया तथा उसने अपने साले व पुत्र को बुला लिया और बहादुर के साथ मारपीट की जिसमें उसका सर दीवार से टकरा जाने से उसकी मृत्यु हो गयी। बहादुर की मृत्यु के बाद हरपाल आदि ने उसके शव को ठिकाने के लिये पडोस में रहने वाले निक्की को बुला लिया तथा उसकी ई-रिक्शा में शव को बोरे में भरकर सिखरेड़ा नहर पर ले गये और शव पुल से फैंक दिया। हत्यारोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार, निरीक्षक अपराध सुनील कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अजयपाल सोलंकी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पालिका टीम ने शहर में चलाया

Read More »