मार्निंग वॉक पर निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। गांव तावली में मॉर्निंग वॉक करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक 41 वर्ष के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि थाना सरधना के गांव नवादा निवासी 41 वर्षीय अनुज सिंह सोन थाना शाहपुर क्षेत्र के तावली में रहकर बच्चों को शिक्षण कार्य करा रहे थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के चाचा आनंद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें:  एक देश-एक चुनाव देश के लिए जरूरीः श्रीचंद
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *