श्रीराम स्वीट्स वालों का मकान बेचने पर पीएनबी अफसरों पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर। लोन लेने के दौरान बंधक रखी गई अचल सम्पत्ति को नियमों के विपरीत आपसी सेटिंग करते हुए औने पौने दामों में नीलाम करा दिये जाने के मामले में मिली शिकायत पर जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद आखिरकार पुलिस ने पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों और सम्पत्ति खरीदने वाले व्यक्ति, फाइनेंस कंपनी तथा बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के कारण पीएनबी के अफसरों में हड़कम्प मचा हुआ है। वो पुलिस कार्यवाही से बचने के लिए अपनी अपनी तैयारियों में जुट गये हैं।

बता दें कि भोपा रोड स्थित श्री राम स्वीट्स के प्रदीप मित्तल पुत्र रामरतन निवासी द्वारिकापुरी ने एसएसपी अभिषेक सिंह से मिलकर शिकायत की थी कि उनका द्वारिकापुरी की गली नम्बर 15 में स्थित एक मकान पीएनबी में बंधक था। इसमें उनके द्वारा बैंक से लोन लिया गया था, जो कारोबार में घाटा आ जाने के कारण पैदा हुई आर्थिक परेशानी के कारण वो चुका नहीं पा रहे थे। इसी का अनुचित ढंग से लाभ उठाते हुए पीएनबी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने आपसी मिलीभगत करते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से बिना सरफेसी कार्यवाही किये ही उनका बंधक मकान नीलाम करा दिया। इसके खिलाफ प्रदीप मित्तल ने डीआरटी कोर्ट देहरादून में वाद दायर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज रोड पर छात्रा के अपहरण का प्रयास, आरोपी दबोचा

इस वाद की सुनवाई के दौरान जब 12 सितम्बर 2024 को पीएनबी और अन्य विपक्षियों के द्वारा कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया तो ही उनको पता चला कि बैंक कर्मचारियों और नीरज कुमार गोयल ने उनके बंधक मकान को धोखाधड़ी करते हुए फर्जी कागजात तैयार कर अपने नाम करा लिया है। इसमें एक जालसाजी यह भी की गई कि मकान की नीलामी 12 अपै्रल 2022 को दिखाई गई, जबकि बंधक मकान पर नीरज गोयल ने पीएनबी के कर्मचारियों और साई वी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड से मिलकर नीलामी से 20 दिन पूर्व 28 मार्च 2022 में ही लोन पास करा लिया, जो किसी भी रूप में संभव नहीं हो सकता। प्रदीप मित्तल का आरोप है कि इसी से स्पष्ट हो जाता है कि नीरज गोय व पीएनबी बैंक के कर्मचारी जसवेन्द्र सिंह, आशीष कुमार और अन्य बैंक कर्मचारी, साईवी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बैंक से प्रदीप मित्तल के लोन से सम्बंधित बंधक सम्पत्ति के कागजात निकालकर फर्जी तरीके से लोन नीरज गोयल के नाम कराया और बैंक में बंधक सम्पत्ति की वास्तविक मूल्य से बहुत कम कीमत पर अनुचित लाभ के वशीभूत नीलामी करा दी गई।

इसे भी पढ़ें:  पालिका क्वार्टरों में अवैध कब्जे तलाशने का काम शुरू

कोराबारी प्रदीप मित्तल की शिकायत पर एसएसपी अभिषेक सिंह ने गंभीरता दिखाते हुए नई मंडी सीओ रूपाली राय को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए थे, जिसमें सीओ द्वारा जांच पूरी करने के बाद पाया गया कि बैंक के अफसरों द्वारा कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है और लोगों की करोड़ों की संपत्ति औने पौने दाम में बेचकर उनका उत्पीड़न किया गया है। श्री राम स्वीट्स के प्रदीप मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक जसविंदर सिंह, प्रबंधक आशीष कुमार समेत बंधक संपत्ति खरीदने वाले नीरज कुमार गोयल, उस संपत्ति पर नीलामी से पहले ही लोन करने वाली सेवी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी नयी दिल्ली को नामजद करते हुए कुछ अन्य बैंक कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 471, 409 और 120 बी में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  जिसके अंदर मानवता नहीं उसको उसी की भाषा में सबक सिखाने का काम करेगी भारतीय जनता पार्टी कि सरकार

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि सीओ नई मंडी ने इस मामले की विस्तृत जांच की और पंजाब नेशनल बैंक व फाइनेंस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य की भी पड़ताल की, उनके बयान भी लिए, जिसके बाद वे निष्कर्ष पर पहुंची है कि बैंक ने अपने उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में बैंक अफसरों ने फर्जी कागज भी लगाए हैं, जिसके चलते यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही इसी तरह के जो अन्य मामले हैं, उनमें भी बहुत जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नई मण्डी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसकी विवेचना उप निरीक्षक अनिल कुमार तोमर को सौंपी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस टीम का भी गठन कर दिया गया है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जिसके अंदर मानवता नहीं उसको उसी की भाषा में सबक सिखाने का काम करेगी भारतीय जनता पार्टी कि सरकारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन मंदिर के पुजारी ब्रजवासी का निधन, मंत्री

Read More »