एसएसपी अभिषेक सिंह ने किया यातायात माह का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। यातायात माह नवम्बर 2024 के लिए जन जागरुकता अभियान के तहत लोगों को सुरक्षित यातायात और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाने वाले मासिक अभियान का शुक्रवार को एसएसपी अभिषेक सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान आज पहले दिन जागरूकता रैली को पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ऐसे में अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी ने सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनजागरण करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने के भी निर्देश दिये।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में यातायात माह नवम्बर 2024 का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। एसएसपी द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि माह नवम्बर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें वाहनों के चेकिंग अभियान एवं सडक पर सुरक्षित सफर तय करने के उद्देश्य से लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं, यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह में प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट तथा नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री जयंत ने पौंछे शहीद लोकेश की मां के आंसू, राकेश टिकैत ने गोद में खिलाया बेटा

इस दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा सभी से अपील की गई कि शराब या अन्य किसी भी पदार्थ के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय अपने आगे-पीछे देखते हुए इंडिकेटर का प्रयोग करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्कूली छात्र एवं छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स के अलावा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को एसएसपी अभिषेक द्वारा यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गई, साथ ही यातायात माह के दौरान चलाये जाने वाले अभियानों के सफल संचालन हेतु यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात उन्होंने यातायात जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यातायात जागरुकता रैली पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों से होते हुए शिव चौक पर जाकर समाप्त हुई। यहां लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ ही दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के नहीं चलाने के प्रति भी जागरुक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस सीओ सिटी अधीक्षक ब्योम बिंदल, एआरटीओ सुशील मिश्रा, एआरएम प्रभात सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी यातायात देववृत वाजपेई सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  चन्द्रशेखर के प्रत्याशी जाहिद ने मीरापुर से ठोंकी दावेदारी, जयंत का इंतजार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *