इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। आईएमए परिवारों ने रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सेदारी करते हुए जमकर धमाल किया और हर्ष व उल्लास के बीच एक दूसरे को इस पंच उत्सव की बधाइयां दी गई।

दीपावली, दीवाली, दीपो का त्योहार भारत के सबसे बड़े, लोकप्रिय और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है स दीपावली को दीपों का त्योहार या दीपोत्सव भी कहा जाता है। इस अवसर पर हिंदू अनुयायी मिट्टी के दीपक जलाते हैं और अपने घरों को रंगोली से सजाते हैं और खूब रोशनी करते हैं व फुलझड़ी के साथ ही अन्य आतिशबाजी भी इस पर्व की परम्परा मं शामिल हैं। दिवाली 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी और साथ ही अंधकार पर रोशनी की विजय का प्रतीक है। अपने घरों की सफाई और उन्हें तरह तरह के लाइट से सजाने के बाद लक्ष्मी व गणेश की पूजा के साथ दीपावली का त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है, परिचित व मित्र एक दूसरे के घर जाकर आपस में गले मिलकर दीपावली की शुभ कामनाएँ देते हैं व मिठाइयां और उपहारों का आदान प्रदान करते हैं तथा रात के समय बच्चे आतिशबाजी कर इस आनंद को चरम तक पहंुचाने का काम करते हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन परिवार ने भी मुजफ्फरनगर इकाई के अध्यक्ष डा. सुनील चौधरी के निर्देशन में यह त्योहार हाईवे बायपास स्थित होटल वेल्विस्टा में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के बीच हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गायन, संगीत और डान्स आदि का रंगारंग कार्यक्रम भी किया गया, जिसमे की चिकित्सकों व उनके परिवार जनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें खाने पीने व खेलों आदि के विभिन्न स्टाल और तंबोला आदि भी रखा गया था, जिसको सभी ने पसंद किया और मनोरंजन के इस अवसर का खूब आनंद लिया। बाद में सभी ने पटाखों व रंग बिरंगी आतिशबाजी का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डा. मनोज काबरा ने बड़े ही दिलचस्प अन्दाज़ में किया। डा. पूजा चौधरी व डा. ममता काबरा का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के निधन पर शोक

आईएमए के इस दीपावली उत्सव समारोह में काफ़ी चिकित्सक सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल, कोषाध्यक्ष डा. ईश्वर चंद्रा, प्रेसिडेंट इलेक्ट 2025-26 डा. यश अग्रवाल, डा. मुकेश जैन, डा. एस सी गुप्ता, डा. गजराज वीर सिंह, डा. यू सी गौड़, डा. डी एस मलिक, डा. प्रदीप कुमार, डा. पंकज सिंह, डा. सुभाष बाल्यान, डा. अशोक सिंघल, डा. हेमन्त शर्मा, डा. अमोद कुमार, डा. हरीश कुमार, डा. पंकज अग्रवाल, डा. रिजवान अली, डा. दीपक गोयल, डा. रोहित गोयल, डा. प्रेम सिंह, डा. अरविंद सैनी, डा. कुलदीप सिंह चौहान, डा. अनिल कक्कड़, डा. संजीव सिंघल, डा. पी के चाँद, डा. के डी सिंह, डा. राजेश मारवाह, डा. राजेश्वर सिंह, डा. अशोक शर्मा, डा. अनुज माहेश्वरी, डा. पी के कम्बोज, डा. रविंद्र जैन, डा. दीपक गोयल, डा. संजीव जैन, डा. सिद्धार्थ गोयल, डा. अजय पंवार, डा. राजबीर सिंह मलिक, डा. मनीष गुप्ता, डा. पंकज सिंह, डा. जितेंद्र रुहेला, डा. डी के शर्मा, डा. रिजवान अली, डा. अजय सिंघल, डा. अभिषेक गौड़, डा. संजीव जैन, डा. पल्लव जैन, डा. अनिल कुमार, डा. अनुभव जैन, डा. विकास गर्ग, डा. आशीष बाल्यान, डा. गौरव निर्वाल, डा. विभोर कुशवाहा, डा. निशा मलिक, डा. रेणु अग्रवाल, डा. प्रीति गर्ग, डा. दीप शिखा जैन, डा. सुनीता जैन, डा. रेणु गोयल, डा. नूतन जैन, डा. अनीता शर्मा आदि काफ़ी संख्या में महिला सदस्य व परिवारजन उपास्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा। आईएमए परिवार की तरफ़ से सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की गई। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंह

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सात जुलाई को टोडा बिजलीघर का घेराव करेंगे किसानस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा की सरकारों ने युवाओं, किसानों और मजदूरों को ठगाः हरेन्द्र मलिकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »