एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री उपचार

मुजफ्फरनगर। समाजसेवी एवं उद्योगपति स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की स्मृति में एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार 27 अक्टूबर को एक बार फिर से निःशुल्क आंखों का विराट कैंप आयोजित हो रहा है। इसमें सैंकड़ों लोगों को उपचार देने की व्यवस्था की गई है। मोतियाबिंद वाले रोगियों के लिए यह शिविर बड़ा लाभकारी साबित हो रहा है।

टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन और एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन समाजसेवी सतीश चन्द गोयल सामाजिक सहयोग और दायित्वों के निर्वहन के प्रति लगातार प्रयासरत रहते हैं। वो अपने पिता बाबू हरबंस लाल गोयल की पुण्य स्मृति में प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क आंखों के शिविर का आयोजन एमजी पब्लिक स्कूल में करा रहे हैं। 27 अक्टूबर दिन रविवार को भी यह आँखों का निःशुल्क विराट कैंप आयोजित हो रहा है। उद्यमी व समाजसेवी सतीश चंद गोयल ने बताया कि रविवार को विद्यालय परिसर में वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के सहयोग से हमारे पूजनीय विद्यालय संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी के सम्मान में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें मोतियाबिंद के रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया जायेगा। उन्होंने सभी से आँखों के निःशुल्क विराट कैंप की जानकारी समाज के हित में ज्यादा से ज्यादा लोगों से साझा करने की अपील करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि इस अवसर का अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग लाभ उठा सकें। यह शिविर रविवार को एमजी पब्लिक स्कूल प्रांगण में प्रातः 09.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रोगियों को दवाईयों का वितरण भी निःशुल्क होगा।

इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज हैं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान....

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा पुरबालियान चकबंदी का मामलावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का

Read More »